Chhattisgarh Election: चुनावी चर्चा से परेशान शख्स ने अपनी दुकान पर टांग दिया मजेदार पोस्टर

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव परिणाम का इंतज़ार नेताओं के साथ ही आम जनता भी बड़ी बेसब्री के साथ कर रही है। 2 चरणों में हुए मतदान के बाद नतीजे तीन दिसंबर को आने हैं। इस बीच एग्जिट पोल आने पहले ही चौराहे पर चर्चा आम है कि किसकी सरकार बन रही है। आम लोग अक्सर किसी दुकान।चौक या बाजार में चुनावी चर्चा करते देखे जा रहे हैं। कुछ लोगों को इसमें रस नजर आ रहा है,तो कुछ इस चर्चा से ऊब चुके हैं।

cg election.jpg

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में चुनावी बहस सुनसुनकर परेशान हो चुके एक शख्स ने अपनी दुकान में एक बोर्ड लगाया है। जिसने वहां खड़े होकर राजनीतिक चर्चा करने वालों के मुँह पर ताला लगा दिया हैं। दरअसल मुंगेली शहर स्थित पड़ाव चौक में एक महावीर पान सेंटर के चलाने वाले महावीर सिंह ने बकायदा अपने दुकान के बाहर एक पोस्टर टांगकर लिख दिया है कि 3 दिसम्बर का इंतज़ार करें, राजनीतिक बहसबाजी करके अपना और हमारा समय ख़राब न करें।

यह भी पढ़ें स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने लिखा पर्चा, बताया छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार? कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। महावीर सिंह का कहना है कि उनकी पान दुकान से लगे चाय दुकान में रोज लोग इकट्ठे होकर चुनावी विश्लेषण करते हैं,फिर बात बढ़ने पर स्तिथि विवाद तक जा पहुंच जाती है। इस वजह से खासकर रात के वक़्त चुनावी चर्चा करने वालों के बीच बहसबाज़ी से लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि इस अप्रिय स्थिति के कारण दुकानदारी पर प्रभाव पद राजा है।

यही कारण है कि उन्होंने दुकान में पोस्टर लगाकर चुनावी चर्चा से इंकार किया है। मुंगेली में महावीर पान दुकान पड़ाव चौक की नामी पान दुकान है और यहां भीड़ भी अधिक रहती है। शहर के कई लोग यहां रोजाना जुटते हैं। बहरहाल मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़,राजस्थान ,मिजोरम और तेलंगाना में 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन परिणाम भी सामने आ जायेंगे।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: मतगणना से पहले की तैयारी, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+