Chhattisgarh Election: मतगणना से पहले की तैयारी, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस देगी अभिकर्ताओं को ट्रेनिंग

Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस पार्टी ने वोटिंग के दिन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा क्षेत्र के लिहाज से मतगणना एजेंट्स की विशेष प्रशिक्षण शुरू होने जा रही है। 27 नवंबर से 30 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालय संगठन में विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना एजेंटों की ट्रेनिंग होगी। इसके लिए सभी एजेंट्स को सूचना भेज दी गई है।

cg congress

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा के एजेंट्स को यह ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में वोटिंग के दौरान कैसे निगरानी रखनी है, किस प्रकार मशीनवार वोटिंग के नंबर लिखने हैं और मशीन के साथ ही गिने गए मतों का कैसे मिलान करना है, यह सब बताया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को कोंडागांव, जगदलपुर, बेमेतरा, दुर्ग शहर, सारंगढ़, रायगढ़ और मनेंद्रगढ़ में प्रशिक्षण होगा । 28 नवंबर को दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, मरवाही और कुनकुरी में यह प्रक्रिया होगी । 29 नवंबर को कांकेर और अंबिकापुर जिले के एजेंटों की ट्रेनिंग होनी है। इसी प्रकार बालोद, राजिम, महासमुंद, भिलाई 3, रायपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, कवर्धा, कोरबा और प्रतापपुर में 30 नवंबर को ट्रेनिंग होगी। इसमें से केवल धमतरी में 2 दिसंबर को ट्रेनिंग करवाई जाएगी ।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हर विधानसभा में 2 एआरओ और 14 काउंटिंग अभिकर्ता यानी एजेंट बनाया है। इनमें एक बैलेट पेपर अभिकर्ता रहेगा, जो बैलेट पेपर की कॉउंटिंग खत्म होने के बाद एआरओ की भूमिका में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने लिखा पर्चा, बताया छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार? कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+