छत्तीसगढ़:खैरागढ़ उपचुनाव की तारीख का ऐलान ,भाजपा और कांग्रेस ने किये जीत के दावे
Election Commission, Chhattisgarh, Khairagarh assembly seat, Khairagarh by-election, Chhattisgarh, Bihar, Maharashtra and West Bengal
रायपुर, 12 मार्च। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने घोषणा कर दी है। दरअसल चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ ,बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में खाली पड़ी विधानसभा सीटों उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। सभी सीटों पर 12 अप्रैल को वोटिंग और 16 अप्रैल को काउंटिंग होगी।

चुनाव आयोग के अनुसार 17 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 मार्च नॉमिनेशन का आखिरी दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को की जाएगी और 28 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले पाएंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) से विधायक रहे देवव्रत सिंह का बीते साल 4 नवंबर को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। .जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी।
यह भी पढ़ें Exclusive:100 CC की बाइक से जीत ली सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग, मिलिए उभरते BIKE RIDER कामेंद्र साहू से
सरकार के प्रति सभी वर्गों का भरोसा बढ़ा है कांग्रेस की दावेदारी है मज़बूत :कांग्रेस
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने खैरागढ़ चुनाव पर कहा कि हमारी चुनावी तैयारी पूरी हो चुकी हैं । बीते तीन उपचुनावों की तरह पूरा भरोसा है। हम खैरागढ़ उपचुनाव भी जीतेंगे। खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के कैंडिडेट को यहां से विधायक बना कर खैरागढ़ के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। कांग्रेस पार्टी खैरागढ़ उपचुनाव में जाने के लिये अपनी तैयारियां पूरी कर चुकी है। उपचुनाव में जनता को बताने के लिये भूपेश सरकार के सवा तीन साल के काम और सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने बीते तीन साल में अपने जन घोषणा पत्र के 90 फीसदी से अधिक वायदों को पूरा कर दिया है। कांग्रेस की सरकार के प्रति सभी वर्गों का भरोसा और बढ़ा है। यही वजह है कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में हुये सभी विधानसभा उपचुनावों, नगरीय निकाय चुनावों, पंचायत चुनावों में जनता ने कांग्रेस को भरपूर आर्शिवाद देकर कांग्रेस की सरकार के काम पर मुहर लगाया है।
यह भी पढ़ें जानिए,रिटायरमेन्ट के बारे में क्या सोचते हैं?छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव !
कांग्रेस अब खैरागढ़ के सपने देख रही:भाजपा
वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की तरफ से खैरागढ़ उपचुनाव जीतने के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ का पैसा उत्तर प्रदेश में खर्च करके 403 में से सिर्फ दो सीटें लाने वाले भूपेश बघेल अब जनता को धोखा नहीं दे पाएंगे। छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेस की दोगली नीतियों को देख चुके हैं, समझ चुके हैं और उसका परिणाम भुगतने के लिए कांग्रेस को तैयार रहना चाहिए। खैरागढ़ में कांग्रेस का वही हश्र होना सुनिश्चित है जैसा पांच राज्यों के चुनाव में हुआ है।
साय ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव का परिणाम कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील के तौर पर सामने आएगा। यह अत्याचारी सरकार, दमनकारी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता का प्रतिकार होगा और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सफाये का स्पष्ट संकेत होगा। खैरागढ़ की जनता पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से कांग्रेस को सबक सिखाएगी और खैरागढ़ में कमल खिलाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की बेटी...यूपी की बहू...जानिए कौन हैं केतकी सिंह, जिन्होंने भाजपा के टिकट पर जीता चुनाव












Click it and Unblock the Notifications