छत्तीसगढ़: जिस स्कूल में पढ़ाता है टीचर,उसी स्कूल में लगाई जाएगी उसकी बड़ी सी तस्वीर ! जानिए वजह
छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में संचालित स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बाद कदम उठाया है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने इन स्कूलों में निरीक्षण के दौरान प्रोक्सी मतलब अपने स्था
रायपुर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में संचालित स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बाद कदम उठाया है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने इन स्कूलों में निरीक्षण के दौरान प्रोक्सी मतलब अपने स्थान पर दूसरे शिक्षकों के कार्यरत होने की शिकायत मिलने पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चत करने के निर्देश दिये गए हैं।

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक नरेन्द्र दुग्गा की तरफ से प्रोक्सी अथवा एवजी शिक्षकों की जानकारी मिलने पर संकुल समन्वयकों के माध्यम से तुरंत इसकी शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी को करवाते हुए एक्शन लेने कहा गया है।
एवजी या प्रोक्सी शिक्षकों की दिक्कतों के निराकरण के लिएअगले दस दिनों के भीतर सभी शालाओं में कार्यरत सरकारी शिक्षकों के फोटो और उनके नाम समेत विवरण बाहरी दीवार पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सरकारी शिक्षकों के दस्तावेजों का कार्यालय में वेरिफिकेशन करते हुए प्रमाणीकरण करने कहा गया है। शाला प्रबन्धन समिति समेत सभी कार्यरत सरकारी टीचरों का परिचय सत्र आयोजित कर हर शिक्षक द्वारा उनके समक्ष शाला गुणवत्ता सुधार के लिए टारगेट निर्धारित कर प्रस्तुतीकरण करने भी कहा गया है। प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी शालाओं मेंअगले दस दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया है, जिससे छत्तीसगढ़ स्तर से निरीक्षण के दौरान सभी शालाओं में यह व्यवस्था लागू होने की सूचना मिल सके।
यह भी पढ़ें दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकवादियों का मददगार, टेरर फंडिंग मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता












Click it and Unblock the Notifications