Saanen में शूट हुई थी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', कैसे पहुंचे Switzerland के इस खूबसूरत गांव में?
Bollywood Shooting Location: बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसी खूबसूरत लोकेशन्स दिखाई गई हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मन वहां घूमने जाने का करने लगता है। कुछ जगहें तो फिल्मों की वजह से इतनी मशहूर हो गईं कि आज वह बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स बन चुकी हैं। ऐसी ही एक जगह है स्विट्जरलैंड का खूबसूरत गांव सानेन (Saanen), जहां 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (Dilwale Dulhania Le Jayenge) की यादगार शूटिंग हुई थी।
स्विट्जरलैंड के सानेन गांव की खूबसूरती
हरी-भरी वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत माहौल, सानेन जैसे खूबसूरत गांव को किसी सपनों की दुनिया जैसा बनाते हैं। यही वजह है कि आज भी बॉलीवुड फैंस और कपल्स यहां बड़ी संख्या में घूमने पहुंचते हैं।

DDLJ के कई आइकॉनिक सीन यहां हुए थे शूट
-शाहरुख खान और काजल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म के कई रोमांटिक सीन्स स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए थे।
-फिल्म में राज और सिमरन के बीच फिल्माए गए ट्रेन, पहाड़ और फूलों के खेत वाले कई सीन सानेन और उसके आसपास शूट किए गए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद ये जगह भारतीय टूरिस्ट्स के बीच बेहद पॉपुलर हो गई थी।
क्यों खास है स्विट्जरलैंड का सानेन गांव?
-सानेन स्विट्जरलैंड के बर्न क्षेत्र में स्थित एक बेहद खूबसूरत और शांत गांव है। यहां की लकड़ी से बने घर, साफ-सुथरी सड़कें और प्राकृतिक नजारे लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। सर्दियों में यहां की बर्फबारी और गर्मियों में हरे मैदान इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।
-ये जगह सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और यूरोपियन फिल्मों की शूटिंग के लिए भी मशहूर रही है। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी कई एक्टिविटीज का मजा भी लिया जा सकता है।

सानेन गांव कैसे पहुंच सकते हैं?
-अगर आप भारत से सानेन घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख या जिनेवा एयरपोर्ट पहुंचना होगा। भारत के बड़े शहरों से इन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट्स आसानी से मिल जाती हैं।
-ज्यूरिख या जिनेवा से ट्रेन के जरिए सानेन पहुंचा जा सकता है। स्विट्जरलैंड की ट्रेन यात्रा दुनियाभर में अपनी शानदार खूबसूरती के लिए जानी जाती है। रास्ते में दिखने वाले बर्फीले पहाड़ और झीलें सफर को यादगार बना देते हैं।
सानेन घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
अगर आप बर्फबारी और स्नो व्यू का आनंद लेना चाहते हैं तो दिसंबर से फरवरी के बीच यहां जाना सबसे बेहतर माना जाता है। वहीं हरियाली और खूबसूरत मौसम पसंद करने वालों के लिए मई से सितंबर तक का समय शानदार रहता है।
बॉलीवुड फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं ये जगह
आज भी कई भारतीय टूरिस्ट सिर्फ इसलिए सानेन पहुंचते हैं ताकि वह अपनी पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की यादों को करीब से महसूस कर सकें। यही वजह है कि ये लोकेशन बॉलीवुड लवर्स के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications