दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकवादियों का मददगार, टेरर फंडिंग मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड के देवघर से पाकिस्तानी आतंकवादियों के मददगार को पकड़ा है। बिहार के जुमई निवासी श्रवण मंडल कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहता था।

रायपुर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड के देवघर से पाकिस्तानी आतंकवादियों के मददगार को पकड़ा है। बिहार के जुमई निवासी श्रवण मंडल कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहता था। इसके बाकी साथी पहले ही वर्ष 2013 में गिरफ्तार हो चुके थे। पुलिस को लम्बे समय से इस व्यक्ति की तलाश थी।

GHF

मिली जानकारी के मुताबिक पकडे गए आतंकी सहयोगी का नाम श्रवण मंडल जिसकी उम्र 41 वर्ष है। श्रवण की मौसी का लड़का धीरज रायपुर में फास्ट फूड बेचने का काम करता था। वर्ष 2013 में धीरज को उसका पाकिस्तान कनेक्शन उजागर होने के कारण गिरफ्तार किया गया था,क्योंकि वह टेरर फंडिंग के काम में अपने मौसेरे भाई श्रवण का सहयोगी था,जबकि पाकिस्तान से सीधा सम्पर्क श्रवण ही करता था। 2013 में टेरर फंडिंग के मामले में पुलिस की ऑपरेशन के दौरान धीरज पर तो शिकंजा कसा गया,लेकिन श्रवण भाग गया था।

थे आतंकियों की स्लीपर सेल

रायपुर पुलिस के मुताबिक उसे जाँच के दौरान सबूत मिले थे कि आरोपी श्रवण पाकिस्तान से आने वाली रकम ICICI बैंक में खुलवाए गए खातों से आतंकी गतिविधियों में लिप्त आतंकी संगठन सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों को भेजा करता था।
पुलिस का कहना है कि खालिद नाम के पाकिस्तानी शख्स ने श्रवण को फोन करके कहा था कि भारत में बैंक खाते खुलवाओ, हम तुम्हे भी पैसे कमाने का मौका देंगे। फोन में कहा गया था कि खाते में आने वाले पैसे का 13 प्रतिशत कमीशन काटकर बाकी की रकम राजू खान, जुबैर हुसैन और आयशा बानो नाम के लोगों के खाते में ट्रांसफर करने हैं। आरोपी श्रवण और उसका भाई धीरज साव बताये गए खातों में रकम भेजता था।

बीते साल पकडे गए थे 2 साथी

टेरर फंडिंग मामले एनआईए को अपनी जाँच के दौरान सबूत मिले थे कि श्रवण और धीरज आतंकियों तक पैसे पहुंच रहे हैं। वर्ष 2013 में धीरज को रायपुर से गिरफ्तार किया गया था हुई। जबकि श्रवण की तलाश की जा रही थी। इस मामले में धीरज के खातों में रकम भेजी जाती थी,उसमे मैंगलोर निवासी जुबैर और आयशा का नाम भी शामिल था,जबकि पप्पू मंडल और राजू खान नामक आरोपियों को बीते साल गिरफ्तार किया गया था ।

यह भी पढ़ें क्या छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ रहा है नक्सली आतंक ? राज्य और केंद्र सरकार के दावे जुदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+