Chhattisgarh: बस्तर में बड़ा हादसा, 3 की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा तहसील अंतर्गत गड़दा के पास वाहन दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।

cg news jpg

ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि पर चित्रकोट मेले में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा ऑटो लोहांडीगुड़ा ब्लॉक के गरदा घाट में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 2 बच्चों समेत एक महिला की मौत हो गई, वहीं 17 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में चल रहा है। गंभीर तौर से घायल 4 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोषित किये 6 लोकसभा प्रत्याशी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+