Chhatisgarh News: एक बार फिर नक्सलियों का क्रूर चेहरा सामने आया, जवान के बुजुर्ग पिता की ले ली जान
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शुक्रवार देर शाम को माओवदियों ने एक बुजुर्ग ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है। नक्सलियों का शिकार बने बुजुर्ग एक पुलिस जवान के पिता थे।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़, 15 अक्तूबर। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिले से हाल ही में अलग करके बनाये गए नए जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शुक्रवार देर शाम को माओवदियों ने एक बुजुर्ग ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है। नक्सलियों का शिकार बने बुजुर्ग एक पुलिस जवान के पिता थे। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मानपुर के कोहका थाना क्षेत्र में घटी है। इस घटना की निंदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की निंदा की है।

बहरहाल घटना की जानकारी पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों तक पहुंचा दी है और आगे की जांच कर रही है।गौरतलब है कि परदोनी से संबलपुर क्षेत्र में 25 लोगों को मारने संबंधी नक्सली फरमान जारी हुआ था। इसके पश्चात संबलपुर में भी हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुजरे ढाई सैलून में नक्सली इस इलाके में 6 हत्याएं कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications