कौन हैं सतीश संपाल जिन्होंने पत्नी तबिंदा को दिया 40Kg सोना? 8वीं पास ये शख्स कैसे बना UAE का अरबपति?
Satish Sanpal and Tabinda Sanpal: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर शुरू हुए नए रिएलिटी शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) ने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शो में कई मशहूर बिजनेसमैन, सोशलाइट्स और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले चेहरे नजर आ रहे हैं लेकिन जिस कपल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं तबिंदा संपाल और उनके पति सतीश संपाल। उनकी आलीशान जिंदगी, अरबों की संपत्ति और सोने के प्रति दीवानगी ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
सतीश और तबिंदा संपाल की दमदार कहानी
शो के एक एपिसोड में तबिंदा संपाल ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि शो में मौजूद तेजस्वी प्रकाश भी दंग रह गईं। तबिंदा ने बताया कि उनके पति हर साल उन्हें करीब 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं और उनके पास फिलहाल लगभग 40 किलो सोना मौजूद है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस कपल की जमकर चर्चा हो रही है।

सतीश ने 8वीं क्लास के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई
-सतीश संपाल की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले सतीश संपाल ने सिर्फ 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। आर्थिक हालात और जिंदगी में कुछ बड़ा करने की चाह ने उन्हें कम उम्र में ही बिजनेस की दुनिया में उतार दिया था।
-बताया जाता है कि सतीश संपाल की मां ने उन्हें शुरुआती कारोबार के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। उसी रकम से उन्होंने पहला बिजनेस शुरू किया था। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने भारत में एक छोटी ग्रोसरी शॉप खोली थी लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने यूएई का रुख किया और वहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया।
दुबई पहुंचकर शुरू किया गोल्ड बिजनेस
-दुबई पहुंचने के बाद सतीश संपाल ने स्टॉक मार्केट और गोल्ड ट्रेडिंग के क्षेत्र में काम करना शुरू किया। शुरुआत में वह क्लाइंट्स को ब्रोकर्स से जोड़ने का काम करते थे। धीरे-धीरे उन्होंने खुद का कारोबार खड़ा किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-आज सतीश संपाल ANAX Holding के फाउंडर और चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी रियल एस्टेट, फॉरेक्स, हॉस्पिटैलिटी, क्लब बिजनेस और इन्वेस्टमेंट सेक्टर समेत कई क्षेत्रों में फैली हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दुबई में अरबों रुपये का बिजनेस एम्पायर खड़ा कर लिया है।
बुर्ज खलीफा में रहता है संपाल परिवार
-सतीश और तबिंदा संपाल की लग्जरी लाइफस्टाइल भी लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बनी हुई है। ये कपल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका आलीशान घर करीब 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का बताया जाता है।
-घर के इंटीरियर से लेकर लाइफस्टाइल तक, हर चीज रॉयल अंदाज में नजर आती है। शो में दिखाई गई झलकियों ने दर्शकों को हैरान कर दिया है, जहां सोना और लग्जरी, उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा दिखा।
बेटी के लिए सोने के बर्तन और 24 कैरेट गोल्ड जैकेट
-तबिंदा संपाल ने शो में अपनी बेटी बेला को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म से पहले ही उसके लिए सोने के बर्तन तैयार करवा दिए गए थे। बेला के पास सोने का गिलास, प्लेट और चम्मच तक मौजूद है।
-इतना ही नहीं बेटी बेला के पहले जन्मदिन पर उसे 24 कैरेट गोल्ड से बनी खास जैकेट पहनाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेला को जन्मदिन पर पिंक कलर की कस्टमाइज्ड Rolls Royce लग्जीरियस भी गिफ्ट की गई।
हर धनतेरस पर मिलता है किलो के हिसाब से सोना
-शो के दौरान सतीश संपाल ने अपनी पत्नी के लिए प्यार जाहिर करते हुए कहा कि तबिंदा ने उनसे कभी पैसों के लिए शादी नहीं की और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है। वहीं तबिंदा ने बताया कि उनके पति को सोना खरीदने का बेहद शौक है।
-तबिंदा ने खुलासा किया कि हर धनतेरस पर सतीश उन्हें करीब 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं। तबिंदा के मुताबिक उनके पास पहले से ही करीब 40 किलो गोल्ड मौजूद है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें गोल्ड क्वीन तक कहने लगे हैं।
Desi Bling के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपल
-जानकारी के अनुसार नेटफ्लिक्स के 'देसी ब्लिंग' शो के बाद तबिंदा और सतीश संपाल इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। उनकी लग्जरी लाइफ, करोड़ों की प्रॉपर्टी और गोल्ड कलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
-कई लोग इस कपल की सफलता की कहानी से प्रेरित नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी शाही जिंदगी को देखकर हैरान हैं। वहीं Desi Bling ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों को सिर्फ ग्लैमर नहीं बल्कि संघर्ष से सफलता तक पहुंचने वाली कहानियां भी खूब पसंद आती हैं।













Click it and Unblock the Notifications