NTA NEET UG Refund: साइबर कैफे से भरी थी फीस? तुरंत बदल लें बैंक अकाउंट डिटेल्स, ये रहा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

NEET UG 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद अब फीस रिफंड को लेकर लाखों छात्र इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने पहले कहा था कि 21 मई से बैंक अकाउंट अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी, लेकिन तय तारीख गुजरने के बाद भी पोर्टल पर लिंक एक्टिव नहीं हुआ। इसी वजह से सोशल मीडिया पर छात्र लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि फीस वापसी की प्रक्रिया आखिर कब शुरू होगी।

अभी तक कोई नया आधिकारिक नोटिस भी जारी नहीं किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों की उलझन और बढ़ गई है। एजेंसी ने साफ किया है कि री-नीट के लिए किसी भी छात्र से दोबारा फीस नहीं ली जाएगी और पहले जमा की गई रकम वापस की जाएगी। इसके लिए छात्रों को जल्द ही बैंक डिटेल्स अपडेट करने का मौका दिया जाएगा ताकि पैसा सीधे सही खाते में पहुंच सके।

NEET UG Refund

क्यों दिया जा रहा बैंक अकाउंट अपडेट करने का मौका

NTA के मुताबिक बड़ी संख्या में छात्रों ने साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर की मदद से आवेदन भरे थे। ऐसे मामलों में फीस उसी बैंक खाते में लौट सकती थी, जिससे भुगतान किया गया था। कई छात्रों ने शिकायत की थी कि भुगतान किसी और के खाते से हुआ था। इसी कारण एजेंसी अब नया विकल्प देने जा रही है, जिससे छात्र अपना पसंदीदा बैंक अकाउंट अपडेट कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: NEET Re-Exam: एक्शन मोड में धर्मेंद्र प्रधान, परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए दिए कौन से 5 बड़े निर्देश?

NTA पोर्टल पर एक अलग विंडो खोलेगा, जहां उम्मीदवार अपनी नई बैंक जानकारी दर्ज कर पाएंगे। अगर कोई छात्र नई जानकारी नहीं भरता है, तो पुरानी डिटेल्स को ही फाइनल माना जाएगा।

फीस रिफंड को लेकर क्या कहा गया

एनटीए ने पुष्टि की है कि नीट यूजी 2026 के लिए जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि रिफंड की रकम छात्रों के खातों में कब भेजी जाएगी।

रिफंड राशि इस प्रकार रहेगी-

  • जनरल कैटेगरी: 1700 रुपये
  • ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 1600 रुपये
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी: 1000 रुपये

एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि पेमेंट गेटवे और बैंक चार्ज वापस नहीं किए जाएंगे।

लिंक कब खुलेगा

एनटीए ने पहले कहा था कि बैंक अकाउंट अपडेट करने का मॉड्यूल 21 मई 2026 तक शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक वेबसाइट पर लिंक नजर नहीं आया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर नजर बनाए रखें।

नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

री-नीट में शामिल होने के लिए छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। पहले से मौजूद रजिस्ट्रेशन और आवेदन डेटा ही आगे इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं देनी होगी।

बैंक डिटेल्स अपडेट करते समय क्या भरना होगा

जब पोर्टल एक्टिव होगा, तब छात्रों को अपने बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी। इसमें खाताधारक का नाम, बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड जैसी डिटेल्स शामिल होंगी। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि जानकारी भरते समय किसी भी गलती से बचें, ताकि रिफंड में दिक्कत न आए।

ऐसे करना होगा आवेदन

छात्रों को सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि के जरिए लॉगिन करना होगा। इसके बाद फीस रिफंड या बैंक डिटेल अपडेट वाले लिंक पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म जमा करने के बाद कन्फर्मेशन पेज सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

री-नीट कब होगा

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। छात्रों को दस्तावेज जांच और दूसरी औपचारिकताओं के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

भाषा और सेंटर से जुड़े नियम

एनटीए ने साफ किया है कि आवेदन के समय चुनी गई भाषा को अब बदला नहीं जा सकता। वही माध्यम अंतिम माना जाएगा। परीक्षा केंद्र बदलने के लिए 21 मई तक का समय दिया गया था। एजेंसी के अनुसार परीक्षा केंद्र छात्रों द्वारा चुने गए शहरों के आधार पर रेंडम तरीके से आवंटित किए जाते हैं। इसलिए जरूरी नहीं कि री-एग्जाम में पुराना सेंटर ही दोबारा मिले।

शिकायत कहां करें

अगर किसी छात्र को 3 मई की परीक्षा के दौरान सेंटर से जुड़ी परेशानी हुई थी, तो वह जरूरी दस्तावेजों के साथ एनटीए हेल्पडेस्क पर शिकायत भेज सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को [email protected] पर मेल करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: अब NEET में उम्र, अटेम्प्ट पर लगेगी लिमिट? NTA का बड़ा प्लान, लेकिन 'Paper Leak’ मानने से क्यों बच रही एजेंसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+