छत्तीसगढ़: BJP में परिवर्तन जारी, अरुण साव ने बनाई अपनी टीम, युवाओं पर विशेष फोकस
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के भीतर बदलाव लगातार जारी है। केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदों पर बदलाव किये ,जिसका असर दिखने लगा है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव अपन
रायपुर, 12 सितंबर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के भीतर बदलाव लगातार जारी है। cप्रथम चरण में उन्होंने लगभग आधे से अधिक जरूरी बदलाव कर लिए हैं। प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष और मीडिया विभाग के प्रमुखों को बदला है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में लम्बे समय से पार्टी के भीतर कुछ मोर्चे प्रकोष्ठों और विभागों में बदलाव को लेकर मांग हो रही थी। पदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ बीजेपी की लगभग पूरी टीम परिवर्तन कर दिया है। इस नई टीम में कुछ पदाधिकारियों की तरक्की हुई है,तो कुछ का डिमोशन करके उनके स्थान पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की ओर से जारी की गई नई सूची में युवाओं को विशेष तवज्जों दी गई है।
सबसे बड़ा परिवर्तन भारतीय जनता युवा मोर्चा में देखने मिला है। पार्टी ने रायपुर के ओबीसी वर्ग के अमित साहू को हटाकर आदिवासी वर्ग के रवि भगत को भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। अरवी भगत मूलतः रायगढ़ के रहने वाले हैं। पार्टी के भीतर लम्बे समय युवा मार्चा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने के मांग की जा रही थी। युवा विंग के नेताओं ने कई बार पार्टी में अमित साहू के खिलाफ शिकायत की थी। बदलावों में एक चमकता हुआ नाम भी है। 2018 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को पार्टी ने संगठन में मंत्री से महामंत्री बना दिया हैं।
चुनाव के दौरान मीडिया की जिम्मेदारी अहम हो जाती है। पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए नलिनेश ठोकने के स्थान पर अमित चिमनानी को स्टेट मीडिया इंचार्ज बनाया है। चिमनानी अब तक भाजपा प्रवक्ता होंने के साथ पार्टी में आर्थिक प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के जाने माने चार्टर्ड एकाउंटेट भी हैं। युवा होने के कारण उनकी पकड़ युवा कार्यकर्ताओं के बीच भी है। इसके अलावा अनुराग अग्रवाल को भी मीडिया विभाग में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अग्रवाल भी एक ऊर्जावान युवा नेता के तौर न्यूज़ चैनलों में पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं। वहीं भाजपा ने दीपक म्हस्के के स्थान पर सुनील पिल्लई को आईटी सेल का प्रमुख बनाया गया है।
ये है नई टीम की पूरी लिस्ट
उपाध्यक्ष- मधुसूदन यादव, लखनलाल देवांगन, भूपेंद्र सन्नी, सरला कोसरिया, शिवरतन शर्मा, निर्मल सिन्हा, उद्धेश्वरी पैकरा और लक्ष्मी वर्मा।
महामंत्री- केदार कश्यप,ओपी चौधरी, विजय शर्मा
प्रदेश कार्यालय- प्रभारी नरेश गुप्ता
प्रदेश कार्यालय सह- प्रभारी रजनीश शुक्ला
प्रदेश महामंत्री (संगठन) -पवन साय
प्रदेश मंत्री - जगदीश रोहरा, परमेश्वरी राजवाड़े, ओजस्वी मंडावी, किशोन महानंद, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अवधेश चंदेल, श्याम बाई साहू, महेश जैन
कोषाध्यक्ष- नंदन जैन
आईटी सेल संयोजक- सुनील पिल्लई, सह-संयोजक आदित्य कुरिल
सोशल मीडिया- प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, संयोजक सोमेश चंद्र पाण्डेय, सह-संयोजक मिथुल कोठारी
प्रदेश प्रवक्ता- अजय चंद्राकर (मुख्य प्रवक्ता), राजेश मूणत, डा. कृष्णमूर्ति बांधी, अनुराग सिंह देव, नीलू शर्मा, संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, देवलाल ठाकुर,रंजना साहू, दीपक म्हस्के, अमित साहू, नलनिश ठोकने
यह भी पढ़ें पुरंदेश्वरी की जगह ओम माथुर को क्यों बनाया गया BJP का छत्तीसगढ़ प्रभारी? पढ़िए इनसाइड स्टोरी
मोर्चा अध्यक्ष
भाजपा युवा मोर्चा- रवि भगत
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्च-भरतलाल वर्मा
भाजपा अजजा मोर्चा-विकास मरकाम
भाजपा महिला मोर्चा-शालिनी राजपूत
भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा-शकील अहमद
भाजपा किसान मोर्चा-पवन कुमार साहू
भाजपा अजा मोर्चा-नवीन मार्कण्डेय
संभागीय प्रभारी
बिलासपुर - किरण देव
सरगुजा - संजय श्रीवास्तव
बस्तर - संतोष पाण्डेय
दुर्ग - भूपेंद्र सवन्नी
रायपुर - सौरभ सिंह
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश ने बना दिए पौने 4 साल में 6 जिले, जो कहा ,वो पूरा किया












Click it and Unblock the Notifications