CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित, सीएम साय ने दी अभ्यर्थियों को बधाई

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक और नाम के साथ ही वर्गवार और उपवर्गवार कटऑफ नंबर भी घोषित किए गए हैं। आयोग द्वारा जारी परिणाम में मुख्य परीक्षा हेतु कुल 3597 अभ्यर्थियों ने अर्हता प्राप्त की है।

vishnudev

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं।यह हर्ष का विषय है कि इस बार CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम UPSC की तर्ज़ पर जारी किए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुख्य परीक्षा के लिए मैं उन्हें अपनी अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान करता हूँ।

छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा 17 सेवाओं हेतु कुल 242 पद विज्ञापित की गए थे। इसके लिए 1 लाख 58 हजार 211 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किए थे। चयन प्रक्रिया के पहले चरण के रूप में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन 11 फरवरी 2024 को किया गया था। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं द्वारा लंबे समय से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के साथ वर्ग और उपवर्गवार कटऑफ अंक जारी किए जाने की मांग की जाती रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा युवा प्रतिभागियों की मांग के अनुरूप इस बार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम साथ कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम और वर्गवार तथा उपवर्गवार कटऑफ नंबर आदि की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर लॉगिन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा कांग्रेस पर तंज, कहा- डूबती नाव से लोग जान बचाकर भाग रहे है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+