CG: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे जशपुर, स्वच्छता दीदियों के साथ भोजन किया
Chhattisgarh News: महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित पर विचार गोष्ठी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वच्छता दीदियों के साथ पत्तों से बनी पतरी और दोने पर भोजन किया। जनजाति गौरव समाज की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भोजन परोसा। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी स्वच्छता दीदियों के साथ भोजन किया।
साथ ही स्वच्छता दीदियों की सुविधा के लिए सभी 20 एसएलआरएम सेंटरों में वॉटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को स्वच्छता किट भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने गोंड समाज के आवेदन पर सामुदायिक भवन 50 लाख रूपये की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय समाज से हैं। उनका इस सर्वाेच्च पद में आसीन होना जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने माँ महामाया को नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के मौके पर जनजातीय गौरव समाज ने बहुत ही अच्छा कार्यक्रम किया है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि इस अवसर आपके बीच हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश की परंपरा नारियों के सम्मान की है। शास्त्रों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवताः। जब भी हम अपने देवता का नाम पुकारते हैं उससे पहले माता का नाम पुकारते हैं। हम सीता राम कहते हैं। राधे श्याम कहते हैं, हमेशा माता सबसे पहले स्मरण में आती हैं।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, याद की शौर्यगाथा












Click it and Unblock the Notifications