CG: सीएम विष्णुदेव साय ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, याद की शौर्यगाथा
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर सोमवार को राजधानी रायपुर के केनाल लिंक रोड स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति की प्रतीक थी और उन्होंने मुगलों का डट कर मुकाबला किया। हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि वो जनजातीय समाज से थी। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

ज्ञात हो कि महान वीरांगना रानी दुर्गावती अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध कर वीरगति को प्राप्त हो गई थी। रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर सन 1524 को बाँदा, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध राजपूत चंदेल सम्राट कीरत राय के घर में हुआ था। उनके पिता चंदेल राजवंश सबसे बड़े शासक थे। रानी दुर्गावती का जन्म दुर्गाष्टमी के दिन हुआ, लिहाजा इनका नाम दुर्गावती रखा गया। इनके नाम की तरह ही इनका तेज, साहस, शौर्य और सुन्दरता चारो दिशा में प्रसिद्ध थी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications