CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र पर्व पर दी अपनी शुभकामनाएं

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिन्दू नववर्ष आरम्भ, चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड्र पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा - "आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हो रही है, जिसे हिन्दू नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह नववर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो। साथ ही आदिशक्ति जगद्जननी की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां जगदंबा आप सभी का कल्याण करें।

vishnudev sai 600 jpg

मुख्यमंत्री साय ने सिंधी समाज के लोगों को भगवान झूलेलाल की जयंती चेट्रीचंड्र महोत्सव और मराठी समाज के लोगों को गुड़ी पड़वा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि 9 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो रही है और चैत्र नवरात्रि का आरम्भ भी हो रहा है। आगामी 9 दिनों तक देवी मंदिरों में भक्तगण उनकी आराधना करेंगे और ज्योति कलश की भी स्थापना होगी।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाये अपने काम, बस्तरवासियों से कहा- मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+