CG: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे का बढ़ा कद, बनाए गए लोकसभा के बीजेपी के सचेतक
Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे को लोकसभा में पार्टी का सचेतक नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के संसदीय सचिव डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के सांसद को यह जिम्मेदारी मिलने से राज्य में उत्साह का माहौल है।
डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सचेतकों की सूची सौंप दी है। इस सूची में बीजेपी के 240 सांसदों में से 16 को सचेतक की जिम्मेदारी दी गई है संतोष पांडे को लोकसभा में पार्टी का व्हीप नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति से पार्टी ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।

बिहार के सांसद डॉ. संजय जायसवाल को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी मिली है। यह सूची लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दी गई है, जिसमें 16 सांसदों को सचेतक बनाया गया है।
सचेतक का कार्यभार संभालने वाले संतोष पांडे और अन्य 15 सांसदों से उम्मीद की जाती है कि वे संसद में पार्टी की नीतियों और निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। यह भूमिका महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसमें सांसदों को अनुशासन बनाए रखने और सदन में पार्टी की रणनीति को लागू करने की जिम्मेदारी होती है।
इस नई जिम्मेदारी के साथ, छत्संतीसगढ़ में संतोष पांडे का कद पार्टी में और बढ़ गया है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर पार्टी ने विश्वास जताया है, जो उनके राजनीतिक करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।इस नियुक्ति से संतोष पांडे को संसद में अपनी भूमिका निभाने का एक नया अवसर मिला है, जिससे वे अपने क्षेत्र और देश के लिए अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications