CG News: बैंक खाता किराए पर देना पड़ा महंगा, एक दिन में हो गया 1.10 करोड़ का लेनदेन, थाने पहुंचा मामला
Chhattisgarh Mahadev App: छत्तीसगढ़ के भिलाई में युवक के खाते से केवल एक दिन में एक करोड़ 10 लाख रुपये के लेनदेन का प्रकरण सामने आया है। खाताधारक को इसकी जानकारी तब हुई बैंक से फोन आया कि उसके खाते में लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। इस कारण से उसके खाते को ब्लॉक कर दिया गया है।
हैरान युवक ने एक करोड़ 10 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन की शिकायत पुलिस से की है। भिलाई न्यू खुर्सीपार गणेश चौक निवासी रजत शर्मा ने ये आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके खाते को किराये पर लेकर उसका गलत उपयोग किया है। अत्याधिक लेनदेन की वजह से बैंक ने खाते को ब्लॉक कर दिया है।

शुरूआती जांच में यह जानकारी प्रकाश में आई है कि खाते का उपयोग ऑनलाइन सट्टा के रुपये के लेनदेन के लिए किया गया था। इस घटना की शिकायत पर खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा के तहत प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जारी है।
पुलिस ने मुताबिक कि न्यू खुर्सीपार गणेश चौक निवासी रजत शर्मा की शिकायत पर केपीएस के पास शांति नगर निवासी आयुष थडानी और बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी आरोपित सतबीर सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी की है। पुलिस ने एक आरोपी सतबीर सिंह को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे आरोपी आयुष की तलाश जारी है।
किराए पर दिया था खाता
पुलिस में शिकायत करने वाला युवक रजत शर्मा आरएस इवेंट्स नाम की कंपनी चलाता है। उसने अपनी कंपनी के नाम पर उसने आईसीआईसीआई बैंक में एक कॉर्पोरेट खाता खोला है। उसे 50 हजार रुपये की आवश्यकता थी, तो उसने 18 मार्च को अपने मित्र आरोपी आयुष से मदद मांगी थी। इस पर आयुष ने उसे आरोपी सतबीर सिंह से मिलवाकर बोला कि ये रुपये दे सकता है। इस पर सतबीर सिंह ने पीड़ित से कहा कि वह उसके खाते में कुछ रुपये मंगवाएगा और उसके बदले में उसको 50 हजार रुपये मिलेगा।
युवक ने भी बोला कि वह उसे दो दिन में उसका खाता वापस लौटा देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके अकाउंट के नेट बैंकिंग का सिम उससे ले लिया। दूसरे दिन 19 जुलाई को आरोपी आयुष पीड़ित से उससे चेकबुक और एटीएम भी ले गया और उसके मित्र संदीप के खाते में दो बार में 50 हजार रुपये भेज दिए। जिसे संदीप ने खाते से निकालकर पीड़ित को सौंप दिया।
19 जुलाई की शाम को ही लगभग पांच बजे पीड़ित को बैंक से फोन आया कि उसके खाते में लगभग एक करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। जिस वजह से उसके खाते को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों से अपना सिम वापस मांग लिया। उसने बैंक में जाकर खाता के ब्लॉक किए जाने के संबंध में चर्चा की, तो उसे बताया गया है कि उसे अपने खाते में हुए लेनदेन के संबंध में सुचना देनी होगी। तब उसका खाता वापस चालू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें सोनोग्राफी में दिखे 3, हुआ 4 बच्चों का जन्म, माता पिता खुश, डॉक्टर हैरान












Click it and Unblock the Notifications