CG के मंत्री ओपी चौधरी ने बृजराजनगर में किया प्रचार, कहा- भाजपा की सरकार बदलेगी ओड़िशा की दशा
Odisha News: छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी चुनाव प्रचार के सिलसिले ओड़िशा के दौरे पर हैं। चौधरी ने शनिवार को बृजराजनगर विधान सभा के रंगाली में आयोजित सभा में बीजेडी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की भाजपा सरकार किसानों को प्रति एकड़ 3100 क्विंटल के हिसाब से 65100 रूपए दे रही हैं, वही यहां की बीजेडी सरकार किसानों का शोषण कर रही है और प्रति एकड़ 27800 दे रही हैं।
ओपी चौधरी ने कहा कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी, तो भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा के नाम पर शुरू की जाने वाली योजना के तहत की महिलाओ पचास हजार रूपए का लाभ मिलेगा। ओपी ने राम लला दर्शन योजना की जानकारी देते बताया कि मोदी सरकार ने 500 साल का वनवास खत्म कर राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया।

ओपी चौधरी ने कहा कि राम लला दर्शन योजना के तहत आम जनता का सारा खर्चा विष्णु देव साय सरकार वहन करती है। भाजपा पर महिलाओ के भरोसे का उल्लेख करते हुए ओपी ने कहा छत्तीसगढ़ में हर माह की पहली तारीख को 70 लाख महिलाओ को खाते में प्रति महिला को एक हजार हस्तांतरित किये हैं ।
ओपी चौधरी ने कहा कि ओडिसा और छत्तीसगढ़ के मध्य रिश्तेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ओडिसा की दशा ओर दिशा बदलने में कामयाब रहेगी। ओपी ने स्वयं को पड़ोसी राज्य का बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाकर धारा 370 हटाकर एवम भारत को विश्व गुरु बना कर 2014 से लगातार आपके द्वारा दिए गए एक एक वोट का सदुपयोग देश हित में किया हैं। ओपी ने ओडिसा के मतदाताओं से कहा कि पद्म फूल के पक्ष में दिया गया एक एक वोट राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बाल प्रेम, हैलीकाप्टर देखने आई बच्ची पर बरसाया प्यार












Click it and Unblock the Notifications