CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बाल प्रेम, हेलीकॉप्टर देखने आई बच्ची पर बरसाया प्यार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ओड़िशा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को जब वह ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटे,तो उनकी मुलाकात पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में एक नन्हीं बच्ची से मुलाकात हुई। उन्होंने जब बच्ची का नाम पूछा तो उसने अपना नाम इनाया बताया। कवर्धा से आई इस बच्ची ने हेलीकॉप्टरमें घूमने की इच्छा ज़ाहिर की तो सीएम साय ने मुस्कुराकर कहा कि अभी शाम हो रही है आपको ज़रूर घूमाने ले जायेंगे। दोनों के बीच बहुत ही भावपूर्ण संवाद को देखकर वहाँ मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। बच्ची अपने परिजनों के साथ वहाँ हेलीकॉप्टर देखने आई थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्ची के साथ हुए आत्मीय संवाद को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा करते हुए लिखा है कि उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी। उस नन्ही सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी

cg news

सीएम साय ने लिखा कि आज शाम ढले ओडिशा से तीन जन सभाओं के बाद रायपुर के पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची "इनाया" से मुलाकात हो गई। सुनहरी धूप सी खिली बच्ची को कौतूहल से हेलीकाप्टर निहारता देख कर खुद को उसके पास जाने से न रोक सका। तुतलाती जुबान से उसके मुख से निकले मिश्री जैसे शब्दो ने तो जैसे दिन भर की थकान को ही परे धकेल दिया। हालाकि शाम होने की वजह से हेलीकाप्टर में उड़ने की उसकी इच्छा तो पूरी न कर सका पर बिटिया से इसका वादा जरूर किया है।

बाल मनुहार के साथ यह आत्मीय पल आप सभी के संग साझा करते हुए वात्सल्य से भरा महसूस कर रहा हूं। गौरतलब है कि विष्णु देव साय का नन्हें बच्चों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने नाती वेदांश के साथ हुए संवाद को सोशल मीडिया में साझा किया था। जिसके व्यूअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 40 लाख को छूने जा रही है।

यह भी पढ़ें CG: सीएम सासीएम साय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दी जन्मदिन की बधाई, श्रीराम से की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+