CG: सीएम भूपेश के भेंट-मुलाकात में बही संवेदना की बयार, आर्थिक मदद से खिले महिला खिलाड़ी और बुजुर्ग के चेहरे

बालोद, 19 सितम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे दिन डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मालीघोरी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कुकुरदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। कुकुरदेव मंदिर से सीएम ने पदयात्रा कर भेंट-मुलाकात स्थल तक पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कोदो अनाज से तौल कर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने मालीघोरी में कई विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही आमजन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के कई घोषणाएं की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

bhupesh baghel balod
क्षेत्र की जनता को मिली विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने मालीघोरी में कई विकास कार्यों की सौगात देने के साथ जनसामान्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के लिए कई घोषणाएं की। यहां उन्होंने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालोद के नए भवन का लोकार्पण किया। पॉलिटेक्निक में सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग ट्रेड के पाठ्यक्रम संचालित किये जाएंगे। इससे आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्राम मालीघोरी में पशु चिकित्सालय, डौंडीलोहारा शासकीय महाविद्यालय में कृषि संकाय प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डौंडीलोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में विकसित करने व ग्राम हितापठार में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की है। सीएम ने धार्मिक, सामाजिक सद्भाव और श्रद्धा के केन्द्र कुकुरदेव मंदिर के जीर्णोद्धार और रेंगाडबरी, रानाखुज्जी, मंगचुआ और बनगांव में मंगल भवन बनवाने की घोषणा की।
cm bhupesh with child
मुख्यमंत्री ने तुरंत सुलझायी लोगों की समस्याएं
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से डौंडीलोहारा की एक छात्रा मोनिका पटेल ने कहा, मेरे स्कूल में पर्याप्त टीचर नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नियुक्त करने दिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री को सविता ने बताया कि परसाडीह में गौठान में कक्ष नहीं है जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकृति दी। डौंडीलोहारा के स्टूडेंट की ओर से राशि ने कहा कि हम यूपीएससी की तैयारी कर रहे है। इसके लिए एक अच्छी लाईब्रेरी होगी तो बढ़िया माहौल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, कि आप सबकी सुविधा के लिए काम होगा।
cm bhupesh eldrly
संवेदना की बही बयार, बुजुर्ग और महिला खिलाड़ी को मिली आर्थिक मदद
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुसुमकासा में लोगों से आत्मीय बातचीत की। इस दौरान संवेदनशील सीएम भूपेश ने जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जो अकेले रहती है, रोकर अपनी कहानी सुनाई, जिस पर मुख्यमंत्री ने 1 लाख रुपये की सहायता तत्काल दे दी। जिसके पश्चात् उस बुजुर्ग महिला की आंखों में खुशी झलक रही थी। इसी तरह आर्थिक तंगी से जूझते हुए ज्योति चक्रधारी ने कराटे में राष्ट्रीय और घरेलू स्पर्धाओं में गोल्ड और सिल्वर जीते हैं। कराटे की खिलाड़ी ज्योति चक्रधारी बीएससी की पढ़ाई कर चुकी है और आगे एमएससी करना चाहती हैं लेकिन हमेशा की तरह पैसे आड़े आ जाती है। एक युवा महिला खिलाड़ी को खेल में आगे बढ़ने के लिए मुख्यमंत्री ने 4 लाख रुपये की सहायता देकर उनके सपनों को पूरा करने के लिए अवसर दिया।
cm bhupesh balod
स्व झुमुकलाल भेड़िया के नाम पर होगा आई.टी.आई.
मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा का विस्तार के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बड़ा जुंगेरा, ग्राम किल्लेकोड़ा एवं ग्राम कोबा के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी में किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कोटेरा गांव के हायर सेकेंडरी और कमकापार गांव के हाईस्कूल के लिये नया भवन बनाया जायेगा। उन्होंने आई.टी.आई. डौंडीलोहारा का नामकरण स्व. झुमुकलाल भेड़िया जी के नाम पर करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहड़ जलाशय में डुबान क्षेत्र में आये हितग्राहियों के प्रकरण का निराकरण करवाकर मुआवज़ा दिलवाया जायेगा। साथ ही ग्राम मरनाभाठ में स्टॉप डेम का निर्माण करवाकर सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+