CG: डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे जांजगीर, रामनामी पंथ के सम्मलेन में हुए शामिल
Chhattisgarh: जांजगीर चांपा जिले मे गुरुवार को अयोध्या मे प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण से उत्साहित रामनामी समाज के लोगो ने सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे।
रामनामी सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे रामनामी पंथ के लोग प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त है। इनकी भक्ति को मै तन मन से प्रणाम करता हूं। इनके तन मन और प्राण मे प्रभु श्रीराम का वास है। पूरे रामनामी समाज ने अपने शरीर के रोम रोम मे राम का नाम लिखकर अपना सम्पूर्ण जीवन प्रभु राम को समर्पित कर दिया है।

विजय शर्मा ने आगे कहा कि मै अखिल भारतीय रामनामी छग रामनामी जिला और पूरे क्षेत्र के रामनामी पंथ के लोगो का मन के अन्तः करण से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने इतना बड़ा सम्मेलन कर भारतीय जनता पार्टी व प्रधानमन्त्री जी का धन्यवाद कार्यक्रम रखा। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे रामनामी पंथ के लोग शामिल हुए थे पंथ के लोगो ने कार्यक्रम से वापस आकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की इच्छा व्यक्त की थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनामी पंथ के अध्यक्ष आचार्य मेहतरराम रामनामी और माता सतबाई रामनामी को अपने साथ मंच पर बैठाकर उनसे मुलाकात की उनसे बाते करके उनको सम्मानित किया था।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहा कि आप चुनाव के बाद रामनामी पंथ के सभी लोगो को पूरे सम्मान और आदर सत्कार के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने अयोध्या भेजा। इस दौरान रामनामी समाज के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद एवं अपना पूरा समर्थन शत प्रतिशत देने का वचन दिया और धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए पुरे समाज के लोग लोकसभा क्षेत्र से इकट्ठा होकर राम राम के नारो से जयकारा लगाते हुए पूरा माहौल को राममय बना दिए मंच मे उन्होंने भजन गायन कर राम राम के मधुर गीत गाकर उपस्थित लोगो को राम भक्तिमय कर दिया।
यह भी पढ़ें CG: कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार, प्रियंका की आंखों पर भूपेश पे की ऐसी पट्टी लगी है












Click it and Unblock the Notifications