CG: कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार, प्रियंका की आंखों पर भूपेश पे की ऐसी पट्टी लगी है

Chhattisgarh: कोरबा की एक आमसभा में प्रियंका गांधी के बयान पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पलटवार किया है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रियंका जी, कोरबा जिले के खदानों से निकलने वाले काेयला में हुए घोटाले पर भूपेश बघेल से कभी सुध ली, कैसे कोयला लेवी के नाम 500 करोड़ का घोटाला हो गया। इस घोटाले में शामिल भूपेश के करीबियों की जमानत क्यों नहीं मिल रही।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि करोड़ों रुपए की नकदी कैसे मिली, इस सब विषयों पर कोरबा सहित छत्तीसगढ़ की जनता जवाब मांग रही हैं। कहा-प्रियंका जी, आप पूछ भी नहीं सकतीं क्योंकि भूपेश पे एटीएम का आपने खूब इस्तेमाल किया है। हवा में भाजपा नहीं आप बात कर रहीं हैं, कांग्रेस की घोषणाएं तो सत्ता पाने के बाद हवा हवाई ही साबित होती है, जिसका दंश छत्तीसगढ़ की जनता ने झेला है अब और नहीं झेलने वाली है। किस छत्तीसगढ़ की बात कर रही हैं, जिसका विरोध कांग्रेस ने राज्य बनते समय किया था और हमारे यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया।

bjp cg 600 jpg

शिवरतन शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल ने कैसे छत्तीसगढि़या के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया। पूरे पांच सिर्फ जनता को लूटने का काम किया कोयला, चावल, डीएमएफ फंड, शराब घोटाला तो किया है साथ शराबबंदी करने और निराश्रित महिलाओं को 500 रुपए पेंशन देने से मुकर गई। कहा कि छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीबों के आवास को भूपेश सरकार द्वारा रोके जाने पर आप क्यों नहीं कुछ बोलीं। जबकि भूपेश के ही मंत्री टीएस सिंहदेव ने तो गरीबों के आवास नहीं मिलने पर इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका जी, आपका मोह भूपेश के प्रति ऐसा बना हुआ कि उनके बर्बादी के वाले काम को विकास बता रहीं हैं। 15 साल भाजपा सरकार में जो विकास कार्य हुए थे, उसे भी भूपेश सरकार ने बर्बाद कर दिया था। इसलिए जनता ने भाजपा और मोदी जी ने नारा दिया हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे पर विश्वास करते हुए जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज अपनी दादी की झूठी गुणगान करके कोरबा की जनता को झांसा नहीं दे पाएंगीं। कोरबा की सांसद और उनके पति चरणदास महंत ने कांग्रेस की सरकार में एक भी विकास कार्य नहीं किए हैं, जिसे आप गिना पाएं। इसलिए आप अपनी दादी के नाम पर वोट मांग रही हैं। शायद आपको भी मालूम हो गया है कि जनता द्वारा नाकारे जा चुके भूपेश के नाम पर कांग्रेस को एक वोट भी नसीब नहीं होगा। इसिलए अपनी दादी का नाम ले रही हैं।

यह भी पढ़ें CG: शिवरतन शर्मा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- सभी हक छीन लेना चाहती है कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+