CG: कांग्रेस ने विधायक देवेंद्र यादव को दिया लोकसभा चुनाव का टिकट, भाजपा ने कार्टून बनाकर कसा तंज
CHHATTISGARH: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ ने राजनांदगाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश के बाद अब बिलासपुर में भी भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इधर भाजपा छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से देवेन्द्र यादव पर साधा निशाना साधा। दरअसल देवेंद्र यादव पर कथित तौर पर कोयला घोटाले के आरोप हैं,जिसकी जांच ईडी कर रही है।

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट बिलासपुर की जनता से कहा है कि बिलासपुर की जनता सावधान, कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर है। किसी कोयले दलाल के कमीशन की क़ीमत भला बिलासपुर की जनता उपचुनाव से क्यों चुकाना चाहेगी?
बिलासपुर की जनता सावधान, कोयला चोर की गिद्ध नजर अब आपके लोकसभा पर है।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) March 27, 2024
किसी कोयले दलाल के कमीशन की क़ीमत भला बिलासपुर की जनता उपचुनाव से क्यों चुकाना चाहेगी? pic.twitter.com/wPK0Fhf1a7
ज्ञात है कि कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव कथित तौर पर कोयला घोटाले के प्रमुख किरदार है। उन पर ईडी की जांच चल रही है। कोयला घोटाले में संलिप्त देवेन्द्र यादव पर कभी भी कानूनी कार्रवाई संभावित है, जिसके कारण से भिलाई विधानसभा में समय से पूर्व उपचुनाव के बादल मंडरा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर की प्रबुद्ध जनता से आह्वान किया है कि आप सावधानी से वोट करें, कही बिना सोचे समझे किया गया वोट बिलासपुर में उपचुनाव न करा दें।
यह भी जानना जरुरी है कि कांग्रेस ने देवेन्द्र यादव, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ से डॉ. मेनका देवी सिंह, और कांकेर से बीरेश ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। अब बिलासपुर में बीजेपी प्रत्याशी पूर्व विधायक तोखन साहू से देवेन्द्र यादव का सीधा मुकाबला है।
इधर देवेन्द्र यादव ने कहा है कि हमारे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने जो विश्वास व्यक्त कर मुझे बिलासपुर से चुनाव लडने मुझे योग्य समझकर मुझे प्रत्याशी बनाया इसके लिए मैं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अपने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जो राम का नही, वो देश में काम का नही












Click it and Unblock the Notifications