छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- जो राम का नही, वो देश में काम का नही
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव विश्व पटल पर भारत देश की एक नई दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। रविवार को उन्होंने महासमुंद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करते हुए जनता ने कांग्रेस की भूपेश सरकार को प्रदेश की सत्ता से बेदखल कर साबित कर दिया है देश और प्रदेश का विकास, भाजपा की सरकार के कार्यकाल में ही साकार होगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मोदी जी की दी हुई गारंटी वाली महत्वपूर्ण वायदों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने महज 100 दिन के भीतर पूरा करके दिखाते हुए बता दिया है कि भाजपा की सरकार जो कहती है वही करती है| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सरकार ने 100 दिन के भीतर किसानों को 3100 रुपये की दर से धान खरीदी की। अंतर की राशि प्रदेश के सभी किसानों को एकमुश्त प्रदान किया है। 3716 करोड़ रुपये 2 साल का पिछला बकाया बोनस, 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना के माध्यम से 1000 रुपये प्रतिमाह देने कि शुरुआत हो चुकी है।
अरुण साव ने कहा कि हमारे धर्म संस्कृति और गौरव के प्रतीक भगवान श्रीराम जी की 22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राणप्रतिष्ठा समारोह को कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने ठुकराकर साबित कर दिया है। उन्होंने राष्ट्रधर्म का अपमान किया है| देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ठान लिया है कि जो राम का नही वो देश में किसी काम का नही है| पूरे देश की जनता का विश्वास और जनसमर्थन मोदी जी के साथ है और लोकसभा में भाजपा इस बार 400 पार के लक्ष्य को अवश्य ही कार्यकर्ताओ के दम पर हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें सीएम विष्णुदेव साय ने परिवार के साथ मनाई होली, छत्तीसगढ़ की जनता को दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications