CG: सीएम विष्णुदेव साय ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज सुधारक और मराठी कवियित्री सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है कि फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दी थी। सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

ज्ञात हो कि 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नयागांव में एक दलित परिवार में जन्मी सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। उनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले शिक्षक होने के साथ भारत के नारी मुक्ति आंदोलन की प्रथम नेता, समाज सुधारक और मराठी कवयित्री भी थी। सावित्रीबाई फुले आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। भारत की महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ने अपने पति समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले के संग मिलकर 1848 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की थी। 10 मार्च 1897 को प्लेग महामारी से पीड़ित होकर उन्होंने अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: बस्तर में बड़ा हादसा, 3 की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications