CG: सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल को बताया भ्रष्टाचार का सरगना, कहा- कांग्रेस का पूरा सफाया करना है

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि इससे लिए इससे बड़े शर्म की बात और क्या हो सकती है कि जो पांच साल मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल उन पर महादेव एप से 508 करोड़ का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है।

cg news

विष्णुदेव साय ने बघेल को भ्रष्टाचार का सरगना बताया और कहा कि पांच साल के शासन में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को लूटा और यहाँ की जनता से धोखा किया। अपने 36 में से एक भी वादे को ठीक से पूरा नहीं किया।

विष्णुदेव साय ने ने दुर्गकोंदल की जनता से डबल इंजन सरकार बनाने के लिए दिल्ली में एक बार मोदी सरकार को लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाइये, बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताइये और दिल्ली भेजकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइये। कांकेर लोकसभा की जनता ने पिछली बार भी भारतीय जनता पार्टी का सांसद चुना था, इस बार भी भाजपा का सांसद बनाइये और कांग्रेस को सबक सिखाना है। मोदी जी को छत्तीसगढ़ की पूरी 11 की 11 सीटें देना है।

विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों से हम 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदेंगे और 15 दिनों तक ख़रीदेंगे। पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा संचालित चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी। कांकेर क्षेत्र के तेज गति के विकास के लिए हमें डबल इंजन की सरकार बनाना है।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाना है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+