CG: सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाना है
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बकाबंड में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि 36 वादे कर सरकार में आने वाली कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 36 में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसका परिणाम उसे पिछली विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा और सत्ता से बाहर हो गई। अब कांग्रेस किस मुंह से छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की किसी भी गांरटी पर विश्वास नहीं करने वाली है। देश में अगर किसी की गांरटी चलेगी तो वह है सिर्फ मोदी की गांरटी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आप लोगों का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिला। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर आप लोगों ने विश्वास किया और ऐतिहासिक विजय भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में दिलाया। इसके लिए आप सब लोग बहुत - बहुत धन्यवाद के पात्र हैं। आपने छत्तीसगढ़ में एक इंजन तो बनाया है। अब हमारे देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो दूसरा इंजन है। उसको भी और कंटिन्यू करना है। नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए कमल छाप में वोट डालकर महेश कश्यप को संसद बनाकर भेजना होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार रही। 5 साल तक काग्रेस की सरकार ने जनता को धोखा देने का काम किया। कांग्रेस की सरकार ने 36 वादे किए थे, पर एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की सरकार को बर्खास्त कर दिया। अब इस लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त बनाना है। 5 साल में भूपेश बघेल की सरकार ने कोयला, शराब, बालू जैसे कई घोटाले कर भ्रष्टाचार किया। आज कांग्रेस पार्टी के कितने नेता जेल के अंदर में है। उनको 6 - 6 माह सालभर से कोर्ट से बेल नहीं मिल पा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्टाचारियों का सरगना थे। उनके ऊपर भी महादेव बटिंग एप में 508 करोड़ प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में एफआईआर कराई गई। अब वह कह रहे हैं कि बीजेपी वाले उनको फंसा रहे हैं। जबकि महादेव बेटिंग एप मामले की जांच कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही शुरू हो गई थी। आज पैसे देने वाला कह रहा है कि प्रोटेक्शन मनी 508 करोड़ रूपया भूपेश बघेल को दिया हैं। इससे बड़ा प्रूफ और क्या चाहिए। अगर वे पाक साफ हैं तो क्यों डर रहे हैं। लेकिन 'चोर की दाढ़ी में तिनका' वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है। दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अभी दो-तीन दिन पहले शराब घोटाला करने वाला चला गया है। जहां उसे जाना था। छत्तीसगढ़ में भी शराब दुकान में दो काउंटर होता था। एक काउंटर का पैसा सरकारी खजाने में तो दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास जाता था। दूसरे काउंटर का पैसे का कोई हिसाब किताब नहीं होता था। 2000 करोड़ से ज्यादा का शराब घोटाला हुआ है। कोयला घोटाले के आरोपी भी जेल में हैं। घोटालेबाज कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का कोई भी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने तैयार नहीं हो रहा है। आज कांग्रेस पार्टी डूबती हुई नैया है। आज कांग्रेसियों की लाइन लगी बीजेपी ज्वाइन करने की।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लांच किया अपना यूट्यूब चैनल, पहले वीडियो में फाग गीत अपलोड करके दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications