तांत्रिक ने कहा कहीं से भी फांसी की रस्सी लाने को तो जीजा ने नाबालिग साले को उतार दिया मौत के घाट

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पैसों की लालच में आकर रिश्ते के खून करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कई दिन पहले नाबालिग हत्या के मामले में चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि तंत्र-मंत्र के चक्कर से धन कमाने की लालच में फंसे आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस हत्या के मामले का मुख्य आरोपी मृतक नाबालिग का जीजा ही है।

brother in law did murder of wife brother in durg

पुलिस के अनुसार 15 साल का बच्चा रूद्र नारायण देशमुख की लाश एक खेत में मिली थी। इसी मामले में पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचूराम देशमुख की मुलाकात बालोद जिले के सलोनी गांव का रहने वाला धनराज नेताम से हुई थी, जो खुद को तांत्रिक बताया था। पुलिस ने जीजा और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग जिले के एसएसपी अजय यादव ने बताया कि कथित तौर पर तांत्रिक धनराज नेताम ने फांसी लगी हुई रस्सी मिलने से लाखों रुपये मिलने का लालच जीजा पंचराम देशमुख को दिया था। इसी रस्सी की जुगाड़ में पूंचूराम था। इसी बीच उसने अपने ही साले को ही निशाना बना लिया। आलबरस में मड़ई मेले के दौरान पंचू ने अपने साले को बुलाया और एक खेत में ले जाकर रस्सी ले गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और अपने दोस्त के पास चला गया था।

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ः पार्टी कर कमरे में अंगीठी रख सो गए चार युवक, सुबह तक हो गई चारों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+