चंडीगढ़ः पार्टी कर कमरे में अंगीठी रख सो गए चार युवक, सुबह तक हो गई चारों की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली जिले में नए साल का जश्न मनाना चार युवकों को भारी पड़ गया, जहां बंद कमरे में सो रहे चार वेटरों की कोयलों की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। चार युवकों ने कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी। चारों युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। बता दें कि मोहाली सेक्टर-69 स्थित घर पर देर रात को न्यू ईयर पार्टी का जश्न मनाया गया, जहां पार्टी खत्म होने के चारों कमरे में जाकर सो गए।

चारों एक साथ सोने गए

चारों एक साथ सोने गए

बुधवार सुबह चारों वेटर कमरे में मृत हालत में पाए गए। बताया जा रहा है कि कमरे में कोयले वाली अंगीठी जलाकर चारों युवक कमरा बंद करके सो गए थे, जिस कारण दम घुटने से सुबह उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान द्वारका दास, धर्म सिंह, अमित, रजनीश के रूप में हुई है।

कमरे में अंगीठी रखकर सो गए

कमरे में अंगीठी रखकर सो गए

तीन युवक कांसल में रहते थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसएचओ फेज-8 शिवदीप बराड़ पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।चारों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिए हैं।

दम घुटने से हुई मौत

दम घुटने से हुई मौत

वहीं अस्पताल के डॉक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि सुबह चार शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। बेशक मौत धुएं के कारण दम घुटने से बताई जा रही है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद चलेगा।

यह भी पढ़ेंः रांची-हैदराबाद के बाद चंडीगढ़ में नाबालिग से रेप, ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+