छत्तीसगढ़ में Bollywood Movie और Web Series की होगी शूटिंग, स्वरा भास्कर, राजपाल, उषा जाधव निभाएंगे रोल

छत्तीसगढ़ में इन दिनों अपनी फ़िल्म और बेव सीरीज की शूटिंग के लिए मशहूर एक्टर और डायरेक्टरों का आना शुरू हो चुका है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, कवर्धा, जशपुर जैसे इलाके फ़िल्म निर्माताओं को खूब पसंद आ रहें हैं। जिसके चलते आने वाले महीनों में मशहूर एक्टर स्वरा भास्कर, राजपाल यादव, जूही परमार, जैसे सितारे अपनी वेब सीरीज और फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इसी सिलसिले में पिछले महीने एक्टर अक्षय कुमार रायगढ़ पहुंचे थे।

राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम से मिल रहा परमिशन

राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम से मिल रहा परमिशन

छत्तीसगढ़ में फ़िल्म विकास निगम बनने के बाद फ़िल्म को उद्योग का दर्जा मिल गया है। जिसमें अब कालाकारों और फिल्म निर्माताओं को कई तरह के छूट दिए जा रहें हैं। वहीं बाहर से आकर फ़िल्म बनाने वालों को संस्कृति विभाग में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से सभी अनुमति प्रदान किये जा रहें हैं। छत्तीसगढ़ में फिल्म जगत को बचाने के लिए राज्य के 60 से अधिक थियेटर और सिनेमाघरों को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के शहरों में होगी शूटिंग, लोकेशन हुआ तय

छत्तीसगढ़ के शहरों में होगी शूटिंग, लोकेशन हुआ तय

छत्तीसगढ़ में राज्य योजना आयोग के सदस्य गौरव द्विवेदी ने बताया कि अब अन्य राज्यों से कलाकार छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ के नेचुरल स्पॉट फ़िल्म निर्माताओं के लिए उपयोगी साबित हो रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस बार फ़िल्म कलाकार अपनी फ़िल्म और वेब सीरीज की शूटिंग रायपुर के अलावा, कवर्धा, दुर्ग-भिलाई खैरागढ़, जशपुर, कांकेर जैसे शहरों में करेंगे। इन वेब सीरीज से जुड़ी यूनिट्स ने लोकेशन तय कर लिया है। दिसंबर में शूटिंग शुरू हो जाएंगे।

खैरागढ में होगी

खैरागढ में होगी "शबरी का मोहन" की शूटिंग

मुंबई के फिल्म निर्माता आकाश आदित्य 'शबरी का मोहन' फ़िल्म लेकर आ रहे हैं। इसकी शूटिंग खैरागढ़ में शुरू होने जा रही है। इसमें स्वरा भास्कर, आदित्य लखिया, जूही परमार, राजपाल यादव, सोहेला कपूर जैसे स्टार नजर आएंगे। कांकेर और कवर्धा में भी इस फ़िल्म की शूटिंग की जाएगी। खैरागढ और कवर्धा, कांकेर जिला वन संसाधन से परिपूर्ण है। कवर्धा में भी कई प्राकृतिक स्थल हैं।

जशपुर में होगी वेब सीरीज

जशपुर में होगी वेब सीरीज "मुनुरेन" कि शूटिंग

दिसंबर में 'आरा की अनारकली' फिल्म के निर्देशक अविनाश दास अपनी 'मुनुरेन' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें उषा जाधव जैसी नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड विनर कलाकार नजर आएंगी। डायरेक्टरों ने इस फ़िल्म की शूटिंग के लिए जशपुर में लोकेशन चयन किया है। जशपुर प्राकृतिक रूप से सम्पन्न है। जहां बहुत से प्राकृतिक स्थल हैं जो शूटिंग के लिहाज से खास हैं।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर "मिसेज फलानी" में निभाएंगी नौ किरदार

एक नए कांसेप्ट की वेब सीरीज जिसमें स्वरा भास्कर अलग अलग नौ किरदार निभाती नजर आएंगी। इसकी शूटिंग के लिए मनीष किशोर जल्द रायपुर आएंगे। इस वेब सीरीज का नाम "मिसेस फलानी" रखा गया है। इसके लिए रायपुर और आसपास के इलाकों में इस फिल्म की लोकेशन से देखी जा रही है। दिसंबर में इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो सकती है।

"एनार्की" का सेकेंड शेड्यूल होगा शूट

इसी तरह अप्रैल में तारिक खान निर्देशित "एनार्की" का फर्स्ट शेड्यूल पूरा किया जा चुका है। इस वेब सीरीज का दूसरा शैड्यूल 17 नवंबर से रायपुर और आसपास के इलाकों में फिर से शुरू किया गया है। इसमें अनिता हंसानन्दानी, जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा, जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस बार दुर्ग-भिलाई और खैरागढ़ में भी इस वेब सीरीज की शूटिंग की जाएगी। इस प्रोजेक्ट से फिल्म मेकर तिग्मांशु धूलिया भी जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें,, Akshay Kumar: 'मैं किसी की चोरी नहीं कर रहा', अक्षय कुमार का ज्यादा फिल्में करने पर फूटा गुस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+