Akshay Kumar: 'मैं किसी की चोरी नहीं कर रहा', अक्षय कुमार का ज्यादा फिल्में करने पर फूटा गुस्सा

अक्षय कुमार की हर साल 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं। जिसकी वजह से वह अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब एक्टर ने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब दिया है।

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा। उनकी जितनी भी फिल्में इस साल रिलीज हुईं है सभी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अक्षय कुमार एक ऐसे अभिनेता हैं जिनकी हर साल लगभग 4-5 फिल्में रिलीज होती हैं। जिसके लिए वह डायरेक्टर्स से मोटी रकम वसुलते हैं। अब एक्टर ने एक इवेंट के दौरान इसका खुलासा किया कि आखिर वह साल में इतनी फिल्में क्यों करते हैं साथ ही उन्होंने ज्यादा फिल्मों को लेकर हो रही आलोचना पर भी बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर कुमार ने क्या कहा।

अक्षय कुमार का बड़ा बयान

अक्षय कुमार का बड़ा बयान

हाल ही में अक्षय कुमार हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट 2022 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। लंबे समय से अक्षय कुमार पर आरोप लग रहे हैं कि, वो साल में चार-पांच फिल्मों पर काम करते लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्में कुछ खास नहीं चल पाती। जिसका उदाहरण साल 2022 में रिलीज हुई उनके आखिरी फिल्में हैं। इस पर अक्षय कुमार ने बड़ा बयान दिया है।

ज्यादा फिल्में करने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

ज्यादा फिल्में करने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

अक्षय कुमार ने कहा कि, 'दूसरों को ज्यादा काम करने से क्या तकलीफ है, ये बात मेरे पल्ले समझ नहीं आती। 'मुझे एक बात बताओ। क्या कोई भी इंसान यहां ऐसा है जो अपने बच्चों को काम करने पर पूछता है कि इतना काम क्यों कर रहे हो? अगर नहीं तो फिर जब कोई ज्यादा काम कर रहा है तो कौन पूछता है इस बारे में?'

बोले- 'मैं किसी का काम तो नहीं चुरा रहा'

बोले- 'मैं किसी का काम तो नहीं चुरा रहा'

अक्षय कुमार यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं साल में चार फिल्में करता हूं साथ ही मैं विज्ञापन भी करता हूं। मैं अपना काम करता हूं लेकिन कम से कम मैं किसी का काम तो चुरा नहीं रहा हूं ना। मुझे समझ नहीं आता मीडिया के लोग मुझसे पूछते हैं आप जल्दी क्यों उठ जाते हो? अरे भाई, सुबह तो उठने के लिए ही होती है ना! लोग पूछते हैं कि आप जल्दी क्यों सोज जाते हो? अरे बेवकूफ! रात को सोता है आदमी। समझ ही नहीं आता कि मैं कैसे गलत कर रहा हूं।'

बोले आगे भी करता रहूंगा इतनी फिल्में

बोले आगे भी करता रहूंगा इतनी फिल्में

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि, वह जितनी भी फिल्में अभी कर रहे हैं वह आगे भी करते रहेंगे। एक्टर ने कहा कि, 'जब मौका है तो मैं काम जरूर करूंगा। मैं हर साल चार फिल्में करूंगा। मैं 50 दिन दूंगा और अगर जरूरत है तो नहीं तो 90 दिन भी दूंगा। लेकिन मैं ऐसे ही काम करता रहूंगा।'

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ओह मॉय गॉड 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसके अलावा उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म राउडी राठौर 2, कैप्सुल गिल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म एन एक्शन हीरो में कैमियो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+