बिगड़ी जुबान से चर्चा में हैं BJP नेता मूणत, बोले गलतफहमी में मत जियो कांग्रेसियों ,धनिया बो देंगे
रायपुर ,09 फरवरी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत का एक और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी मूणत भाजपा की एक बैठक में खुले कहते दिख रहे हैं कि कांग्रेस के लोग उनका और उनके साथी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बीच विवाद का वीडियो ट्वीट कर रहे हैं। मूणत ने आगे कहा कि "अरे गलतफहमी में मत जियो रे कांग्रेसियों , हम दोनों भाई इकठ्ठा हुए, तो तुम्हारी दुनिया बो देंगे।" वीडियो में अपने विरोधियों के लिए धनिया बोने के मुहावरे का इस्तेमाल करने के बाद मूणत अंत में अभद्र शब्द का भी उपयोग करते दिख रहे है। बहरहाल वीडियो चर्चाओं में है और कांग्रेस व्यंग स्वरूप मूणत के इलाज की मांग कर रही है।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत इस समय छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा चर्चित नेता बने हुए हैं। पहली वजह हाल ही में उनके खिलाफ हुई FIR है ,दूसरी वजह है एक के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो रहे उनके वीडियो ,जो उन्ही के कार्यकर्ता वायरल कर रहे हैं। राजेश मूणत का एक और वीडियो बेहद चर्चाओं में है , यह वीडियो 8 फरवरी को हुई भाजपा की बैठक का है ,जिसमे मूणत एक दूसरे वीडियो बारे में बताते हुए कार्यकर्ताओ से कह रहे हैं कि वह और बृजमोहन अग्रवाल भाई है ,अगर दोनों इकट्ठा हो जांयें तो कांग्रेस की धनिया बो देंगे।
यह भी पढ़ें राजेश मूणत प्रकरण में सियासी पारा हाई, मूणत बोले-मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है, क्या मेरे हक में फैसला देगा
दरअसल इससे पहले भी 5 फरवरी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जब मूणत पर विधानसभा थाने में दिग्गज भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल और पुलिस अधिकारियों के बीच हो रही वार्ता के दौरान मूणत नाराज नजर आ रहे थे। कांग्रेस आईटी सेल ने इस वीडियो को जमकर वायरल किया और इसे भाजपा के दो बड़े नेताओं में फूट के तौर पर प्रचारित किया।
मूणत का यह नया वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने फिर हमला तेज कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्ता जाते ही मूणत जी मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। सड़क पर खुलेआम सतनामी,आदिवासी समाज को मां की गालियां देने,पुलिस के साथ झुमाझटकी ,अभद्र व्यवहार करने के बाद अब वे कांग्रेस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं ,मैं मुख्यमंत्री जी से सरकारी खर्च पर मूणत जी के मानसिक इलाज की मांग करता हूं।
वही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के चीफ सुशील आनंद शुक्ला ने मूणत का वीडियो ट्ववीट करते हुए लिखा है कि देखिये इनके संस्कार ।यह भाजपा के नेतृत्व कर्ता है।15 साल मंत्री रहे हैं, और हां भाजपा के प्रवक्ता भी है, अर्थात भाजपा के चेहरा या कहे विद्रूप चेहरा।
इधर लगातार कांग्रेस के निशाने पर बने हुए मूणत ने ट्वीट करके बेहद की कम शब्दों में अपनी बात रखने की कोशिश की है। मूणत ने ट्वीटर पर लिखा कि जहाँ सच हैं, वहाँ पर हम खड़े हैं, इसी खातिर आँखों में गड़े हैं।बहरहाल रोचक बात यह है कि वीडियो चाहे थाने के भीतर का हो या भाजपा की बैठक का,यह बात स्पष्ट समझ आती है कि मूणत के वीडियो भाजपा के कार्यकर्ता ही बनाकर वायरल कर रहे है,जो उनके लिए सिर दर्द साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बोली तुम्हें सिर्फ चार महीने से जानती हूं












Click it and Unblock the Notifications