दूल्हे को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बोली तुम्हें सिर्फ चार महीने से जानती हूं

कांकेर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा में एक ऐसी शादी हुई, जिसे दूल्हा जिंदगी भर नहीं भूल सकेगा। इस घटना में मंडप में सात फेरे लेने के बाद मायके से बिदाई लेने के बाद दुल्हन रास्ते में सुसराल वालों को चकमा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तब दुल्हन को समझाया गया। दूल्हा भी सब कुछ भूलकर पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी और बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

DULHAN

दरअसल मामला बालोद जिले के दल्लीराजहरा का है, जिसे सुलझाने के लिए कांकेर पुलिस को जूझना पड़ा। दुल्हन का विदाई के बाद ससुराल जाते समय अपने प्रेमी के साथ भागने का मामला कुछ इस तरह घटा, जिसमें दंतेवाड़ा जिले की रहने वाली युवती का बस्तर जिले के एक युवक के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम को मान्यता ना मिलने के बाद युवती के पिता ने उसकी शादी महाराष्ट्र के सांवरगांव निवासी एक युवक से तय कर दी। लड़की शादी के विरोध में थी, लेकिन घरवालों के ना मानने के बाद शादी की तारीख तय कर दी गई और 6 फरवरी को युवती के पैतृक गांव दल्लीराजहरा में विधिविधान से शादी करवा दी गई ।

वधु पक्ष के मेहमान और रिश्तेदारों ने उत्सव के माहौल में दुल्हन को विदा किया, लेकिन दुल्हन ने ससुराल जाते वक्त बीच राजनांदगांव में दुल्हे को चकमा देकर लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन के आधे रास्ते से गायब हो जाने पर दूल्‍हा और उसके परिवार ने मानपुर पुलिस थाना पहुंचकर दुल्हन के खो जाने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त आसपास के पुलिस थानों में अलर्ट जारी कर दिया।

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में 14 कोरोना मरीजों की मौत, सरकार ने दफ्तरों ,एयरपोर्ट को किया अनलॉक

पुलिस के अलर्ट के बाद जानकारी मिली कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ कांकेर पहुंच चुकी है। कांकेर पुलिस ने सोमवार को लगभग दोपहर के एक बजे फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया और सूचना मानपुर पुलिस थाने को दी गई। जानकारी मिलते ही मानपुर पुलिस, दुल्हन और दूल्‍हा के रिश्तेदारों के साथ कांकेर पहुंची, जहां दुल्हन ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है। दुल्हन के परिजनों ने उसे समझाया और सुसराल जाने के लिए कहा। इतना कुछ घटने के बाद दूल्‍हा भी दुल्हन को अपने साथ ले जाने को तैयार था, लेकिन दुल्हन ने अपने पति से कहा कि मैं तुम्हें केवल 4 महीने से जानती हूं और इसे चार साल से, मैं साथ नहीं चल सकती।

पुलिस के सामने ही काफी देर तक चर्चा चलती रही, बाद में पुलिस थाने से बाहर निकलते समय फिर दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ ली। थाने के सामने ही माहौल बेहद गरम हो गया और परिजनों ने प्रेमी की पिटाई तक कर दी। पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामला आपस में सुलझाने की सलाह दी, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी दुल्हन का मन नहीं बदला और सबके सामने वह अपने प्रेमी के साथ रवाना हो गई और बारात को बिन दुल्हन के वापस महाराष्ट्र लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+