Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजेश मूणत प्रकरण में सियासी पारा हाई, मूणत बोले-मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है, क्या मेरे हक में फैसला देगा

Political mercury is high in Rajesh Munat case, Munat said - my murderer is my Munsif, will he give a verdict in my favor?

रायपुर , 08 फरवरी।रायपुर , 08 फरवरी। वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे का विरोध करने वाले युवकों के साथ बदसलूकी करने के मामले में कैबिनेट मंत्री गुरुरूद्र कुमार की तरफ से मूणत पर एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किये जाने की मांग हो रही है। सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रकरण में कहा है कि, 15 साल तक मंत्री रहे राजेश मूणत मारपीट की बात कहकर खुद की अपनी बेइज्जती करवा रहे हैं। गृहमंत्री को जवाब देते हुए मूणत ने सोशल मीडिया में खुद के साथ मारपीट का का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है, क्या मेरे हक में फैसला देगा।

RAJESH MUNAT

भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के हर ज़ुल्म का क़रारा ज़वाब देगी:नवीन मार्कण्डेय

इधर मंगलवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ थाने में हुई मारपीट को नकार कर प्रदेश सरकार के मंत्री रुद्र कुमार प्रदेश को ग़ुमराह कर रहे हैं। प्रदेशभर में वायरल वीडियो में मूणत के साथ हुई मारपीट के सच को नकारना शर्मनाक है। दरअसल कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार बदहवास हो चुकी है और अपने निकम्मेपन से प्रदेश का ध्यान भटकाने के लिए झूठ पर झूठ बोल रही है। प्रदेश सरकार बदलापुर की राजनीति और एसटी-एससी एक्ट को अपने राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने से बाज आ जाए। भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के हर ज़ुल्म का क़रारा ज़वाब देगी।

यह भी पढ़ें कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार की मांग ,मूणत पर दर्ज हो एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मुकदमा

नए टूलकिट-एजेंडे पर काम कर रही है भूपेश सरकार: विकास मरकाम

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि पूर्व मंत्री मूणत पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राजनीतिक प्रतिशोध के एजेंडे से प्रेरित हैं। प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोग नित-नया झूठ गढ़कर प्रदेश में विपक्ष की आवाज़ और विरोध की अभिव्यक्ति के नागरिक अधिकार को कुचल रही है और इसके लिए सत्ता बल की आड़ लेकर पुलिस के ज़रिए दमन और दबाव के एक नए टूलकिट-एजेंडे पर काम कर रही है। प्रदेश सरकार के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बिना क़ानूनी जाँच के जिस तरह सीधे आरोपियों को क्लीन चिट देने की ज़ल्दबाजी की है, उससे यह साफ़ है कि प्रदेश सरकार बदहवास और बददिमाग़ होकर बदनीयती का शर्मनाक परिचय दे रही है और प्रदेश इसका साक्षी है। लेकिन, भाजपा के लाखों कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के दमन और अत्याचारों का मिलकर पूरी ताक़त से मुक़ाबला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+