भाजपा ने की छत्तीसगढ़ की तुलना श्रीलंका से, कांग्रेस ने दिया जवाब

BJP leader compares Chhattisgarh with Sri Lanka, Congress replied

रायपुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य की तुलना श्रीलंका से की है। कौशिक ने यह तुलना छत्तीसगढ़ सरकार की ओर लिए जा रहे कर्ज को लेकर की है। धरमलाल कौशिक ने कहा है कि हमारे पडोसी देश श्रीलंका कर्ज के कारण बुरे हालात हैं, इसी प्रकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी कर्ज लिया है। यह स्थिति ठीक नहीं है, श्रीलंका की गति पूरी दुनिया देख रही है। इधर कांग्रेस ने भी कौशिक के बयान पर पलटवार किया है।

bjp

इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी बयान जारी करके नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पर निशाना साधा है। मरकाम ने कहा कि देश को श्रीलंका की राह पर भाजपा और मोदी सरकार ले जा रही है । उन्होंने आगे कहा कि अनर्थशास्त्र और वित्तीय कुप्रबंधन का सबसे बड़ा उदाहरण तो केंद्र की एनडीए सरकार है जहां बीते 8 सालों में देश पर कुल कर्जा तीन गुना बढ़ा है। देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और असमानता के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां ही जिम्मेदार है, लेकिन धरमलाल कौशिक और भाजपा के नेताओं में इतना साहस नहीं है कि वे कह सके कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां देश को श्रीलंका के वित्तीय हालत की दिशा में धकेल रही है। श्रीलंका में कुल कर्ज जीडीपी का लगभग 113 परसेंट है। मोदी के कुशासन में भी देश को उसके ही आसपास पहुंचा दिया गया है, लेकिन दलीय चाटुकारिता के चलते समृद्ध होते छत्तीसगढ़ पर धरमलाल कौशिक अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इससे पूर्व कहा था कि छत्तीसगढ़ सरकार के कुल बजट का 80 फीसदी कर्ज है। तीन वर्ष में प्रति व्यक्ति कर्ज बढ़कर 35 हजार रुपये हो गया है। वहीं कर्ज के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि पूर्ववर्ती रमन सरकार के कारण सरकार पर इतना कर्ज है, रमन सरकार की वजह से 41,695 करोड़ का कर्ज था, कांग्रेस सरकार ने साल 2021-22 में 8 हजार 71 करोड़ का कुल कर्ज लिया और साल 2022-23 के बजट में कर्ज को घटाकर 7 हजार 100 करोड़ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में करोड़ों साल पुरानी गुफा की खोज, जिसके अंदर है अनोखी दुनिया !

यह भी पढ़ें दुल्हन मिली ना गर्लफ्रेंड, दूल्हा पहुंचा जेल !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+