दुल्हन मिली ना गर्लफ्रेंड, दूल्हा पहुंचा जेल !

Neither the bride nor the girlfriend was found, the groom reached the jail

कोरबा, 14 मई। कहते हैं,प्यार में दगा नहीं करना चाहिए,अगर कोरबा के चिरंजीवी वर्मा अपनी प्रेमिका से प्यार में दगा नहीं करता , तो उसे जेल नहीं जाना पड़ता। दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा में अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देने वाले युवक को लड़की की शिकायत पर शादी के दिन जेल जाना पड़ा।

h
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के जलसो गांव का रहने वाले 26 वर्षीय युवक चिरंजीवी वर्मा का प्रेम संबंध बीते 2 साल से रामपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से जारी था। इस दौरान दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने,लेकिन चिरंजीवी ने दूसरी लड़की से शादी करने का निर्णय ले लिया। जब युवक दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, उसी दिन प्रेमिका को इसकी सूचना मिली। प्यार में धोखा खाने के बाद युवती ने अपने प्रेमी की शिकायत तिल्दा नेवरा थाने में दर्ज करा दी,जिसके बाद पुलिस ने उसे रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: युवक ने पढ़ी दुकानों के सामने नमाज, बोला- आप लोग मजार पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं

बताया जा रहा है कि पीड़िता पहले 10 मई को उस लड़की के घर गई, जिस लड़की की उसके प्रेमी से शादी होने वाली थी। युवती ने पुलिस को बताया कि चिरंजीवी ने पहले उससे विवाह करने का वादा किया, फिर विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध स्थापित किये। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध धारा 376( रेप) का केस दर्ज किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक की जिस लड़की से शादी होने वाली थी। उसने भी अब शादी से इंकार कर दिया है । इस कारण 10 मई को युवक की बारात नहीं जा सकी है । जब पुलिस युवक को गिरफ्तार करने पहुंची तब उसने अपने हाथ में शादी की मेंहदी भी लगा रखी थी। आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में गोबर से बनने वाली खाद पर सियासत, कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजभवन पहुंची भाजपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+