छत्तीसगढ़: पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात, वेतन मिलने पर जताया आभार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम परिवर्तन किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 8 वर्ष की सेवा उपरांत प्रथम समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर उनका वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम हेतु स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार 16 वर्ष की सेवा उपरांत द्वितीय समयमान वेतनमान प्राप्त होने पर वर्तमान पदनाम पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को संशोधित कर अतिरिक्त उपसंचालक पदनाम दिए जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इन फैसलों से प्रदेश भर के पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने पदनाम परिवर्तन पर समस्त पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ से अध्यक्ष डॉ. संजीव सिरमौर तथा डॉ. अशोक कुमार पटेल, डॉ. के एन राम, डॉ. मौसम मेहरा, डॉ. रविंद्र चौरसिया, डॉ. के के वर्मा, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. दीपक चंद्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ के CM भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला, ED की जांच में हुआ खुलासा: वीडी शर्मा












Click it and Unblock the Notifications