Bilaspur News: ईद मिलादुन्नबी पर फहराया फिलिस्तीनी झंडा, हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
Bilaspur News: 16 सितंबर को पूरे राज्य में ईद मिलादुन्नबी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सभी जिलों में जुलूस निकाले गए, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने इन जुलूसों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मस्जिदों, खानकाहों और दरगाहों में खास तैयारियां की गईं। कई घरों में हुसैनी झंडे प्रमुखता से फहराए गए।
अधिकांश जिलों में धार्मिक जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। हालांकि, सोमवार को एक जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराए जाने पर तारबहार इलाके में विवाद खड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

ज्ञात हो कि सोमवार रात ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोग जश्न के माहौल में थे, किंतु तारबाहर इलाके में फिलिस्तीनी झंडे ने लोगों के रंग में भंग डालने का काम किया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इस प्रकरण में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, तारबाहर थाने के पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और झंडा को उतरवाया।
जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराए जाने पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि ऐसे आयोजनों में किसी विदेशी देश का झंडा फहराना न केवल अनुचित है, बल्कि अत्यंत निंदनीय भी है। हिन्दू जागरण मंच के नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि बिलासपुर जैसे शांत शहर में फिलिस्तीन जैसे देश का झंडा हमारे शहर की शांति को भंग करने का षडयंत्र है ,यह झंडे सुनियोजित तरीके से लगाए गए हैं। हमारे शांत शहर मे ऐसा मामला सामने आया है, यह चिंता का विषय है।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल उनका ध्यान इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर है। जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। विवाद के बावजूद, अधिकारी क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सतर्क हैं। पुलिस इस घटना के बाद तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।
यह भी पढ़ें कभी पकड़ते थे बंदूक, अब जमकर खेलेंगे, छत्तीसगढ़ में माओवदियों का हौसला तोड़ेगा बस्तर ओलंपिक












Click it and Unblock the Notifications