छत्तीसगढ़ः CM भूपेश बघेल ने कोबरा जवान को रिहा कराने वाले प्रतिनिधियों का किया सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास की रिहाई में शामिल प्रतिनिधिमंडल का सोमवार को सम्मान किया। बता दें कि एनकाउंटर के दौरान 3 अप्रैल को बीजापुर में नक्सलियों ने जवान राकेश्वर सिंह का अपहरण कर लिया था। इसके बाद 8 अप्रैल को एक प्रतिनिधिमंडल ने जवान राकेश्वर सिंह को नक्सलियों के चंगुल से छुड़वाया।

वहीं सम्मान समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास ने कहा कि 7 अप्रैल को, मुझे पता चला कि एक प्रतिनिधिमंडल मुझे वापस लेने आ रहा है। 8 अप्रैल को, उन्होंने (नक्सलियों ने) मुझे एक जनसभा में रिलीज किया।
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जब हम जगदलपुर आए, तो राकेश्वर की मां ने मुझे अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने के लिए कहा था। आज मुझे खुशी है कि हम उसे वापस लाने में सफल रहे। इस ऑपरेशन में पत्रकारों और अन्य सभी अधिकारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं।
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में सुरक्षाबलों ने बीते शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया था, जिसके बाद जंगल के अंदर भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान 23 जवान शहीद हो गए, जबकि 31 गंभीर रूप से घायल थे। वहीं एक सीआरपीएफ जवान को नक्सलियों ने बंदी बना लिया था। करीब 5 दिन बाद नक्सलियों ने कुछ पत्रकारों और मध्यस्थों की मौजूदगी में उन्हें रिहा कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम में बस्तर के 'गांधी' की भूमिका काफी अहम रही थी।












Click it and Unblock the Notifications