Bastar Loksabha: लखमा के दुल्हन वाले बयान पर BJP जताया एतराज, बताया छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं का घोर अपमान
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा पर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने शुक्रवार को एक बयान जारी बस्तर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लखमा के उस बयान को बस्तर लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं का घोर अपमान बताया है, जिसमें लखमा ने कहा है कि मैं तो अपने बेटे के लिए दुल्हन मांगने गया था, पर पार्टी ने मुझे ही दूल्हा बना दिया।' मरकाम ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कांग्रेस के लोगों की उथली सोच और वैचारिक दरिद्रता का परिचय मिल गया है।

बीजेपी अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस ब्रीफ के दौरान पत्रकारों से कहा कि भाजपा सत्ता और जनप्रतिनिधित्व को सेवा का माध्यम मानकर इसे अपना सौभाग्य समझती है। लेकिन, कांग्रेसियों में सेवा का भाव कहीं नहीं दिखता है। बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की तयशुदा हार को देखकर कवासी लखमा अपनी दिमागी संतुलन खो बैठे हैं। मरकाम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण के पूर्व कांग्रेस के सभी बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे।
मरकाम ने कहा कि सभी नेताओं ने बयान जारी करके अपनी आलाकमान से मांग की थी कि उन्हें टिकट न दिया जाए। अब टिकट वितरण के बाद ही कांग्रेस के नेताओं द्वारा अपने प्रत्याशियों का विरोध किया जा रहा है। कहीं पर यह कहा जा रहा है कि 5 साल हमारी उपेक्षा की गई, विधानसभा चुनाव में भी बाहरी लोगों को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दी और आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में भी रायपुर से लोगों को चुनाव लड़ाएंगे। कुछ जगह तो यहां तक भी कहा गया है कि जो झीरम घाटी संहार मामले में स,देह के दायरे में है, उसे टिकट देकर कांग्रेस पार्टी ने शहीद कांग्रेस नेताओं और उनके सोक-संतप्त परिजनों की भावनाओं का अपमान किया है। कहीं पर कांग्रेस के सीनियर कार्यकर्ता ही प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
यह भी पढ़ें RPI ने छत्तीसगढ़ में BJP को दिया पूर्ण समर्थन, आठवले ने लिखा किरण सिंहदेव को पत्र












Click it and Unblock the Notifications