RPI ने छत्तीसगढ़ में BJP को दिया पूर्ण समर्थन, आठवले ने लिखा किरण सिंहदेव को पत्र
Chhattisgarh News: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामदास आठवले ने भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ अध्यक्ष किरण सिंह देव को लिखे अपने पत्र में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में सभी लोकसभा सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से भाजपा प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। आठवले ने कहा है कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) एनडीए में मित्रवत पार्टी के रूप में कार्य कर रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष देव को भेजे अपने पत्र में श्री आठवले ने कहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश प्रगति करके आगे बढ़ रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास इस घोषणा को सभी जाति व धर्म के लोग स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस के 70 सालों के शासनकाल की तुलना में प्रधानमंत्री श्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णकाल माना जा रहा है, इसलिए भाजपा को केंद्र में सरकार स्थापना करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) छत्तीसगढ़ राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले का पत्र लेकर आरपीआई (आठवले) के छत्तीसगढ़ प्रभारी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव से भेंट करके यह पत्र उन्हें सौंपा। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 विस क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता प्रभावी, निगरानी दलों द्वारा 25 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त












Click it and Unblock the Notifications