CG: रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह की अगुवाई में निकली जागरूकता रैली, मतदाताओं को दिया वोट डालने का संदेश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत रायपुर जिले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के नेतृत्व में आज मतदाता जागरूकता की रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गई और अनुपम गार्डन में समाप्त हुई। बाइक रैली को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस टी.पी शर्मा ने हरी झंडी दिखाई।

cg news

अनुपम गार्डन में कलेक्टर डाॅ. सिंह नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र के लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मतदान नागरिकों का अधिकार है और निर्वाचन के पर्व में मतदाताओं की बड़ी भूमिका होती है। कलेक्टर ने कहा कि रायपुर लोकसभा के लिए 7 मई को मतदान की तिथि घोषित की गई है। अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान करने के साथ आसपास के लोग, पड़ोसी और अपने परिवारजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह और जिला प्रशासन की टीम कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरूकता की तख्ती लेकर बाइक से निकली। बाइक रैली घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, फूल चौक, तात्यापारा चौक, आमापारा, आजाद चौक, आश्रम से होकर अनुपम गार्डन पहुंची। अनुपम गार्डन में कलेक्टर ने बाइक रैली में शामिल लोगों और गणमान्य नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीऔर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में नई शराब नीति हुई लागू, चुनाव आयोग ने दी स्वीकृति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+