CM भूपेश बघेल की अपील, रक्षाबंधन में करें स्व-सहायता समूह की बहनों के द्वारा तैयार राखियों का उपयोग

BHUPESH BAGHEL RAKSHABANDHAN: रक्षाबंधन का त्यौहार निकट है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न महिला स्व सहायता समूह द्वारा राखियों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात का ज़िक्र करते हुए जनता से अपील कर कहा कि मैं एक वादा चाहता हूँ.. इस बार स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें। जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी, तो दूर गाँव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी।

BHUPESH

भूपेश बघेल ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है, जिस तरह से वह एक-दूसरे की चिंता करते है, उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती है। भाई-बहन के बीच का रिश्ता अतुलनीय है, जीवन के विभिन्न समयों पर यह रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता जाता है। बड़े भाई अपनी बहनों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, इसी तरह बड़ी बहनों के द्वारा भी अपने छोटे भाईयों का मार्गदर्शन किया जाता है।

भाई-बहन के इसी प्रेम के कारण यह विशेष पर्व मानाया जाता है। रक्षा बंधन का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। यह उनका एक-दूसरे के प्रति आपसी स्नेह, एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है। इस खास अवसर पर स्व-सहायता समूह की बहनों के द्वारा तैयार राखियों का ही उपयोग कर उन्हे प्रेम दें और सहायता करें ।

यह भी पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने CM भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+