राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने CM भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
BHUPESH BAGHEL BIRTHDAY: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यानी 23 अगस्त को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके देशभर से आम और खास लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सीएम भूपेश बघेल को दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ज्ञात हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 62 साल के हो गए हैं। 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग जिले के बेलौदी गांव में हुआ था। साल 1990 में रायपुर के साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने अपने सियासी करियर की शुरुआत की थी ।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर काटा डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक












Click it and Unblock the Notifications