अनुराग ठाकुर ने साधा गांधी परिवार पर निशाना, खड़गे को लेने चंद आये, प्रियंका के लिए बिछा दिए फूल

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपन अधिवेशन के माध्यम से लोकतंत्र का केवल दिखावा कर रही है, जबकि सत्य यह है कि यह मात्र एक परिवार की पार्टी है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओ के जमावड़े के बीच मोदी सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को की राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के हवाले भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भूपेश सरकार पर उठाये सवाल

भूपेश सरकार पर उठाये सवाल

अनुराग सिंह ठाकुर ने भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार और गरीबों के लिए काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नहीं करेगी। ठाकुर रायपुर आईएएम और रावतपुरा विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हुए थे।

ईडी के छापे पर कह दी यह बात

ईडी के छापे पर कह दी यह बात

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन बाकि प्रदेशों में सफल रहा, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका केवल 23 फीसदी काम हुआ। बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बीते दिनों लगातार नक्सली हमले और हत्याएं हुईं, किंतु कांग्रेस सरकार इस पर मौन है। ठाकुर ने ईडी के छापे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की वजह से एजेंसियां दबिश दे रही हैं। यह एजेंसियां पूरी तरह स्वतंत्र रूप से सबूतों पर कार्य करती है।

शराबबंदी पर साधा निशाना,प्रियंका को लिया आड़े हाथों

शराबबंदी पर साधा निशाना,प्रियंका को लिया आड़े हाथों

मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की बात करती थी, लेकिन आज खुलेआम शराब की होम डिलीवरी करवा रही है। प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से गरीब परिवारों को घर मिलना चाहिए, किंतु राज्य सरकार ने उस योजना को गरीब तक पहुंचने नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया, वह भी पूरा नहीं किया है।

कांग्रेस के महाधिवेशन पर ली चुटकी

कांग्रेस के महाधिवेशन पर ली चुटकी

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अधिवेशन के माध्यम से लोकतंत्र का केवल दिखावा कर रही है, जबकि सत्य यह है कि यह मात्र एक परिवार की पार्टी है।

ठाकुर ने रायपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी के स्वागत में 3 किलोमीटर तक गुलाब के फूल बिछा देने पर कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को लेने चंद लोग आते हैं,लेकिन गांधी परिवार के एक सदस्य के लिए सड़क पर फूल बिछा दिए गए हैं। दरअसल अनुराग सिंह ठाकुर से पहले प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी थी, एयरपोर्ट मार्ग पर गुलाब के फूल फैले हुए दिखाई पड़ रहे थे।

Recommended Video

    Congress Mahadhiveshan: Priyanka Gandhi का Raipur में गुलाब फूलों से स्वागत | वनइंडिया हिंदी #shorts
    किया युवाओं से संवाद

    किया युवाओं से संवाद

    गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रायपुर के रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने युवाओं से विस्तारपूर्वक संवाद भी किया। उन्होंने युवा संवाद के दौरान कहा कि युवाओं को बलिदान नहीं योगदान देने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार युवाओं के साथ कड़ी है। इसके बाद मंत्री ने मोदी सरकार की युवाओं के लेकर किए गए कई कार्यों का बखान भी किया।

    जरूर पढ़िए संबंधित खबर कांग्रेस महाधिवेशन: प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, सड़कों पर बिछा दिए 20 टन गुलाब के फूल,देखिये तस्वीरें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+