कांग्रेस महाधिवेशन: प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, सड़कों पर बिछा दिए 20 टन गुलाब के फूल,देखिये तस्वीरें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर पहुंची,तो एयरपोर्ट में उनके स्वागत में सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे,दोनों नेताओ ने उन्हें फूल देकर स्वागत किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में हिस्सा लेने लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार सुबह रायपुर पहुंची,तो कार्यकर्ताओं ने उनका बेहद ही भव्य स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के 85वें महाअधिवेशन स्थल पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद पहुंचे, लेकिन सबसे खास बात रही कि प्रियंका के स्वागत में सड़कों को गुलाब के फूलों से पाट दिया गया।

एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने किया रिसीव
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए गांधी परिवार से सोनिया गांधी और राहुल गांधी कल ही रायपुर पहुंच चुके हैं। शनिवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर पहुंची,तो एयरपोर्ट में उनके स्वागत में सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे,दोनों नेताओ ने उन्हें फूल देकर स्वागत किया।

सड़क पर बिछा दिए 20 टन गुलाब के फूल
बड़े नेताओ ने अपनी नेता का फूल देकर स्वागत किया,तो वही कार्यकर्ताओं ने स्वागत में सड़कों को ही फूलों से ढंक दिया। प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर एयरपोर्ट के बाहर सड़क पर 20 टन गुलाब के फूलबिछा दिए।
इसके अलावा उनके ऊपर भी फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाई गई। प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए रपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सभी समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

सोनिया गांधी आज करेंगी कार्यकर्ताओं को संबोधित
ज्ञात हो कि आज शनिवार को कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन का आज दूसरा दिवस है।सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज पार्टी अध्यक्ष खड़गे की 2024 की के लोकसभा चुनाव के लिए रूपरेखा रखेंगे। इसके अलावा आज राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके अलावा पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी, जबकि राहुल गांधी कल प्लेनरी सत्र में संबोधन देंगे।

सीडब्लूसी का चुनाव नहीं होगा
इससे पूर्व कल कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन के पहले दिन आयोजित कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है कि सीडब्लूसी का चुनाव नहीं होगा। इसके साथ ही सर्वसहमति से कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नामांकित करने का अधिकार दिया गया है।
Recommended Video

मानों सड़के फूलों से बनी हुई हैं
प्रियंका गांधी के स्वागत में सड़कों पर बिछाए गए फूलों को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों सड़के फूलों से बनी हुई हैं। इन्ही फूलों से होकर प्रियंका गांधी का काफिला अधिवेशन स्थल की तरफ बढ़ा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास, CM भूपेश बघेल ने लिखा गहलोत को पत्र












Click it and Unblock the Notifications