Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ambikapur: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनी चुनावी रणनीति, शक्ति केंद्रों में दी जाएगी ट्रेनिंग

छत्तीसगढ़ भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत अम्बिकापुर में प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई है। इसमें भाजपा के प्रदेश भर से दिग्गज नेता नेता शामिल हुए हैं।

chhattisgarh BJP

छत्तीसगढ़ भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सँभाग स्तर पर कार्यसमिति की बैठक के माध्यम से विधानसभावार चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। इसी तरह अम्बिकापुर क्षेत्र के विधानसभाओ में जीत हासिल करने प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक अंबिकापुर के निजी होटल में की जा रही है। इसमें भाजपा के प्रदेश भर से करीब 100 दिग्गज नेता नेता शामिल हुए हैं।

ambikapur BJP meeting

अम्बिकापुर शहर में लगे बैनर-पोस्टर

अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की यह दूसरी बैठक हो रही है। इससे पूर्व प्रदेश की पहली कार्यसमिति की बैठक भाजपा के सरकार में वर्ष 2016 में हुई थी। इस बार अम्बिकापुर शहर को भाजपा ने बैनर-पोस्टर लगाकर चुनावी तैयारी का संदेश दे दिया है। इस बैठक के शुरु होने के साथ ही 2023 विधानसभा चुनाव का आगाज माना जा रहा है। भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा के स्थानीय नेताओं समेत कांग्रेस नेताओं में चर्चा चल रही है। बैठक शुरु होने के बाद से ही शहर में गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें,, Chhattisgarh: भाजपा नेताओं को मिला 2023 चुनाव में जीत का मंत्र, शक्ति केंद्रों के दम पर कमल खिलाने की तैयारी

शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की दी जाएगी ट्रेनिंग
आज कार्यसमिति के प्रथम दिवस पर सभी वक्ताओं ने सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित किया, एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की इस दौरान शक्ति केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पहुंचने और जमीनी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की गलत नीतियों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने कि सही ट्रेनिंग एवं जानकारी देने पर जोर दिया गया। सभी विधानसभाओं में मंडल एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों को अपने बूथ स्तर पर वरिष्ठजनों और समाजसेवियों से मुलाकात कर वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों की चर्चा करने पर भी सहमति बनी।

BJP ambikapur

जनजातीय समुदाय को साधने की कोशिश
इस बैठक में 21 जनवरी को कार्यसमिति के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय सम्मान समारोह का आयोजन किया है। जिसमें प्रदेश भर के जनजाति समुदाय का सम्मान एवं सम्मेलन किया जाएगा। जिसके माध्यम से प्रदेश की 29 विधानसभा सीटों में जनजाति समुदाय को साधने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल अभी भारतीय जनता पार्टी के पास अनुसूचित जनजाति वर्ग से दो ही विधानसभा सीटें हैं।

दो राजनीतिक प्रस्ताव किए गए पारित

आज की बैठक के दो प्रस्ताव पारित किए गये हैं जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव में गुजरात चुनाव में जीत के लिए कार्यसमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया । दुसरा प्रस्ताव प्रदेश ने एक करोड़ टन से अधिक धान ख़रीदी को लेकर रखा गया, जिसके लिए कार्यसमिति ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया है। बैठक में जी-20 की अध्यक्षता और उसकी एक बैठक छत्तीसगढ़ में भी होने का अवसर देने के लिए भी भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के दिग्गज नेता रहे मौजुद

इनमें मुख्य रूप से भाजपा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा के पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकापुर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा सहित प्रदेश भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारी शामिल हैं।

Recommended Video

    LIVE: JP Nadda addresses public meeting in Ghazipur, Uttar Pradesh | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+