Chhattisgarh: भाजपा नेताओं को मिला 2023 चुनाव में जीत का मंत्र, शक्ति केंद्रों के दम पर कमल खिलाने की तैयारी
छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें संगठन को मजबूत करने और सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर तमाम रणनीतियां तैयार की जा रही है। वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए और अपने कार्यकर्ताओं को फिर से चार्ज करने के लिए भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक आज राजनांदगांव में सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगमी आंदोलन और संगठन की मजबूती से लेकर की विस्तार से रणनीति बनाई गई।

दो दिनों तक मिशन 2023 को लेकर बनी रणनीति
भारतीय जनता पार्टी के नेता 2 दिनों तक राजनांदगांव में इस बात पर मंथन कर रहे थे, कि आखिर वर्तमान कांग्रेस सरकार को किस तरह से आगामी चुनाव में शिकस्त दी जाए। वर्तमान सरकार को घेरने के लिए मुद्दे और रणनीतियां इस बैठक में बनाई गई। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इस बैठक में शामिल हुए। तो वहीं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में मौजूद रहे।

शक्ति केंद्रों तक पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी
प्रदेश भाजपा के इस आयोजन में 2 दिनों तक बैठकों का दौर चला जिसमें प्रथम दिन जिले के प्रदेश पदाधिकारियों ने 4 विधानसभा क्षेत्रों के 150 शक्ति केंद्रों में जाकर वहां शक्तिकेंद्र प्रमुख, सयोजक, सहसयोजक बूथ अध्यक्ष से मिलकर विभिन विषयो पर चर्चा की और बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। शक्ति केंद्रों में प्रदेश पदाधिकारियों ने इन शक्ति केंद्रों में जाकर प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, शराबबंदी, सड़को की खराबी, आवास और अन्य कई समस्याओं की जानकारी भी दी।
ओम माथुर ने पदाधिकारियों को पढ़ाया एकता का पाठ
बैठक के दूसरे दिन राजनांदगांव के निजी होटल में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें 200 से अधिक प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए इस बैठक में सभी अधिकारियों को आगामी आंदोलनों और चुनावी मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच जाकर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सर प्रभारी नितिन नवीन क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने सभी पदाधिकारियों को आपसी गुटबाजी छोड़ कमल निशान के लिए काम करने के निर्देश दिए।

धर्मांतरण का लगाया आरोप
बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राजनांदगांव में प्रेस वार्ता को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, धर्मांतरण जैसे आरोप लगाए। साव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस राज में आदिवासी समाज के लोग जो अपनी धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है। सरकार उन्हे न्याय देने की जगह उनके साथ मारपीट हो रहा है।वहीं साव ने पार्टी के कार्यों की जानकारी देते बताया कि "कांग्रेस हटाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ" अभियान के तहत लोकसभा प्रवास के दौरान भाजपा नेताओं ने 66 विधानसभा में कार्य पूर्ण कर लिया है।इन कार्यक्रमों में विधानसभा स्तर पर एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया ,जिसमे बड़ी संख्या में आम जनों ने सहभागिता दी।
Recommended Video

केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार
साव ने बताया कि केंद्र सरकार की महती योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क भी किया गया है। कार्यकर्ताओं एवम जनप्रतिनिधियों के साथ भेट कार्यक्रम भी किया गया। तथा विधानसभा स्तर पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी कार्ययोजना भी बनाई गई। नेताओ ने कार्यकर्ताओं के निवास पर भोजन किया व सामाजिक लोगो से मिलकर स्थानीय मुद्दो की पहचान भी की गई है।
मोर आवास मोर अधिकार को लेकर होगा बड़ा आंदोलन
साव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2015 से योजना प्रारंभ होने के 3 वर्ष यानी 2018 तक छत्तीसगढ़ में छह लाख से अधिक मकानों का निर्माण हुआ प्रत्येक गांव में 60 से लेकर 200 तक मकान बनाए गए। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद 60 हजार करोड़ से ऊपर के कर्ज लेने के बावजूद गरीबों के स्वयं का मकान बनाने का कार्य बंद हो गया है। प्रदेश के लगभग 16 लाख प्रधानमंत्री आवास राज्य सरकार के राज्यांश न मिलने के कारण बंद पड़े है। इसे लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जानकारी जुटा रही भाजपा
जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर जनता से मिलकर उनकी परेशानियों की जानकारी एकत्र कर रहीं है। भाजपा छत्तीसगढ़ के 11 हजार ,पंचायतों में से 4,993 तक पहुंची है जिसमें लगभग 3 लाख पचास हजार प्रभावितों ने प्रधानमंत्री आवास हेतु आवेदन दिए हैं। यह कार्य अभी जारी है और भाजपा 11 हजार पंचायतों तक पहुंचकर प्रभावितों से आवेदन प्राप्त करेंगे। शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर के कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास गरीबों को दिलाने के लिए पदयात्रा करेगी और विधानसभा क्षेत्र में विधायकों का घेराव किया जाएगा।
-
Delhi News: दिल्ली के नए LG से BJP सांसदों की मुलाकात, ‘विकसित दिल्ली’ का रोडमैप तैयार करने पर सहमति -
Bengal Chunav 2026: बीजेपी का मिशन बंगाल के लिए महामंथन, उम्मीदवारों के चयन के लिए बनाए गए सख्त पैरामीटर -
Parliament Session : लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित -
LPG गैस सिलेंडर की कमी को लेकर राज्य सरकार ने की स्थिति स्पष्ट, अफवाहों को लेकर भी कही ये बात -
Saurabh Bhardwaj का BJP पर वार, भाजपा को कैसे पता आबकारी मामले में क्या फैसला आना है? -
Uttarakhand Budget satra सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस का हंगामा, 11 विधेयक सदन में पेश, जानिए आज क्या रहा खास -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया?












Click it and Unblock the Notifications