Ajab Gajab News:टीचर ने डांटा तो स्कूल में कर दी विस्फोट, छत्तीसगढ़ से सामने आया अजीबोगरीब मामला
Ajab Gajab News: छत्तीसगढ़ के एक स्कूल के बाथरूम में हुए विस्फोट की जांच रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में जो बातें आई है उसे सुन कर आप चौंक उठेंगे।
21 फरवरी को बिलासपुर शहर के मंगला इलाके में एक निजी स्कूल के बाथरूम में हुए विस्फोट हुई थी। जिसमें चौथी कक्षा की एक छात्रा घायल हो गई थी। गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

5 बच्चे में तीन लड़कियां भी शामिल
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, जांच और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच के दौरान पांच बच्चे के नाम सामने आए। जिनमें तीन लड़कियां भी शामिल हैं। जिसके बाद 23 फरवरी (रविवार) को चार छात्रों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि, ये पांच छात्र कथित रूप से एक महिला शिक्षक को निशाना बनाने के लिए विस्फोट की योजना बनाया।
जानिए क्या हुआ था ?
बता दें कि 21 फरवरी को एक बच्ची स्कूल के वॉशरूम गई और जैसे ही उसने फ्लश किया तो विस्फोट हो गया। बाहर मौजूद शिक्षक ने धमाके की आवाज सुनी। जब वे लोग अंदर पहुंचे तो एक बच्ची की चीख सुनाई दी। वॉशरूम का दरबाजा तोड़ कर बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गई थी।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल
ऑनलाइन वीडियो देख विस्फोट की योजना बनाई
बच्चों ने विस्फोट से पहले धमाके करने के लिए एक ऑनलाइन वीडियो देखी। इसके बाद बच्चों ने बम धमाका करने की साजिश रची। वीडियो देखने के बाद बच्चों को पता चला कि, सोडियम धातु पानी के संपर्क में आने पर विस्फोट कर सकती है।
जिसके बाद एक छात्रा ने अपने रिश्तेदार के आईडी से सोडियम धातु ऑनलाइन खरीदी। और उसे उन्होंने बाथरूम के टंकी के आउटलेट में रख दी। जिसके बाद जब एक बच्चे ने फ्लश किया तो विस्फोट हो गया।












Click it and Unblock the Notifications