Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल
Ajab Gajab: भारतीय लोगों को विदेश घूमने जाने की बहुत ही इच्छा होती है। हर साल बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई के साथ-साथ घूमने के लिए विदेश जाते हैं। अगर आप विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और वहां जा कर ड्राविंग करना चाह रहे हैं तो आपके लिए ये बेहद जरूरी खबर हैं।
इस रिपोर्ट में जानते हैं कि भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए लोग किन-किन देशों में ड्राइव कर सकते हैं।

इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए हम अमेरिका, मलेशिया, कनाडा, जर्मनी, स्पेन, ऑस्ट्रलिया, यूके, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, सिंगापुर जैसे देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए लोग ड्राइव कर सकते हैं। लेकिन इन देशों में समय कुछ समय तक ही आप भारतीय DL के जरिए लोग ड्राइव कर सकते हैं। इसके अलावा भी इसमें कई टर्म एंड कंडीशन है।
ये भी पढ़ें Ajab Gazab: इन देशों में नहीं रहते एक भी भारतीय, लिस्ट में एक पड़ोसी देश का नाम भी शामिल
भारतीय DL पर इतने समय तक कर सकते हैं ड्राइव
- अमेरिका- 1 वर्ष
- मलेशिया- 3 महीने
- कनाडा- 3 महीने
- जर्मनी- 6 महीने
- स्पेन- 6 महीने
- ऑस्ट्रलिया- 1 वर्ष
- यूके- 1 वर्ष
- न्यूजीलैंड- 1 वर्ष
- स्विट्जरलैंड- 1 वर्ष
- दक्षिण अफ्रीका- 1 वर्ष
- स्वीडन- 1 वर्ष
- सिंगापुर- 1 वर्ष
इंटरनेशलन ड्राइविंग परिमिट होना अनिवार्य
बेशक इन देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर आप ड्राइव कर सकते हैं लेकिन इसके लिए इंटरनेशलन ड्राइविंग परिमिट होना अनिवार्य है।भारतीय लाइसेंस के साथ International Driving Permit हो तभी आप इन देशों में ड्राइव कर सकते हो।
International Driving Permit के लिए ऐसे करें अप्लाई
हमें विदेश जाने से पहले भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ International Driving Permit होना जरूरी है तभी जाकर हम इन देशों में ड्राइव कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इंटरनेशलन ड्राइविंग परिमिट के लिए कैसे अप्लाई करें।
सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेवसाइट पर जाएं और फिर FORM 1A(मेडिकल फिटनेस फॉर्म) और FORM 4A को भरें। फॉर्म को भरने के बाद आप लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, आईडी प्रूफ और रेसिडेंस प्रूफ जैसे जरूरी जानकारी देनी होगी।
फॉर्म भरने और जरूरी जानकारी देने के बाद आप लोगों को दस्तावेज और फॉर्म्स सबमिट करना होगा। इसके अलावा आपको इसके लिए जरूरी फीस चुकानी पड़ेगी। इसके बाद आपको इंटरनेशनल ड्राइंविंग टेस्ट देना होगा।
अगर आप टेस्ट पास कर जाते हैं तो फिर आपको ड्राइंविंग लाइसेंस दे दिया जाएगा।इसके बाद ही आप ऊपर बताए गए देशों में ड्राइविंग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications